Jabalpur News: अस्पताल में भर्ती बीमित को नहीं मिला इलाज का क्लेम

अस्पताल में भर्ती बीमित को नहीं मिला इलाज का क्लेम
पीड़ित सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रहा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सारे दस्तावेज देने के बाद भी पॉलिसी धारकों को इलाज का भुगतान बीमा कंपनियों के द्वारा रिजेक्ट किया जा रहा है। यह आरोप बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र के पूना निवासी सारंग ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम समय पर देते आ रहे हैं। न्यूरो की समस्या आने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया था। कंपनी के द्वारा अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली गई और उसके बाद कैशलेस यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया की बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने क्लेम नंबर 1560394 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का दावा किया गया था।

बीमित लगातार संपर्क करते आ रहा है पर उसे आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया गया है और वह क्लेम के लिए भटक रहा है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर कंपनी प्रवक्ता का अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर के मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   10 Sept 2026 8:00 PM IST

Tags

Next Story