- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- माटी की कलाकारी: मूषक की सवारी करते...
जबलपुर न्यूज: माटी की कलाकारी: मूषक की सवारी करते गणपति कर रहे मोहित
डिजिटल डेस्क जबलपुर।मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कार्यशाला में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलाकौशल का खूबसूरत प्रदर्शन किया। किसी ने भगवान गणेश को कमल पर विराजमान किया, तो किसी ने मूषक की सवारी करते हुए प्रतिमा को आकार दिया। एक प्रतिभागी ने मुंबई के प्रसिद्ध चिंतामणि गणेश की प्रतिकृति बनाकर कलात्मक प्रतिभा दिखाई। एेसा ही कुछ नजारा दैनिक भास्कर कार्यालय विशम्भर भवन में आयाेजित तीन दिवसीय दैनिक भास्कर ईको-फ्रेंडली गणपति मेकिंग वर्कशाॅप के अाखिरी दिन दिखाई दिया। जहां प्रतिभागियों ने बप्पा के भजन गाए और प्रतिमा को खुशी-खुशी अपने साथ घर लेकर गए। वहीं वर्कशाॅप में सभी प्रतिभागियों काे प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
उत्साह, उमंग
प्रतिभागियाें में उत्साह के साथ-साथ बप्पा को ले जाने की खुशी भी दिखी। यह कहना है अार्टिस्ट जसबीर कौर रूपराह का, उन्हाेंने बताया कि प्रतिमा काे अंतिम रूप देते हुए प्रतिभागियों ने अांखें बनाईं और रंग-बिरंगे वस्त्र और ज्वैलरी भी पहनाई। वहीं किसी ने सिर्फ गेरू का यूज किया। निर्णायक के रूप में फाइन आर्ट काॅलेज के प्राे. बृजमोहन आर्य के साथ ही अवनीत कौर कलशी, निहाल जैन, समीक्षा लौधी की मौजूदगी रही।
इस दौरान रचनात्मकता के लिए प्रथम विजेता दीप्ति त्रिवेदी, द्वितीय विजेता खुशी यादव और तृतीय विजेता शीतल उसराठे को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं का सम्मान अतिथि ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता श्रीवास्तव, आस्था श्रीवास्तव, अर्पित ज्वैलर्स से अर्पित अग्रवाल, संयोगिता अग्रवाल, राधिका बुक पैलेस से अालोक इन्दुरख्या ने किया।
Created On :   11 Sept 2026 10:50 PM IST












