जबलपुर न्यूज: शिक्षक पात्रता परीक्षा- 31 अगस्त 2028 तक 6 बार होंगी परीक्षाएं

शिक्षक पात्रता परीक्षा- 31 अगस्त 2028 तक 6 बार होंगी परीक्षाएं
हर साल दो बार होगी परीक्षा, नियमावलि अभी भी जारी नहीं कर सका शिक्षा विभाग

डिजिटल डेस्क जबलपुर शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी के लिए अब एजेंसी तय हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी और यह भी साफ हो गया है िक इसे ऑफलाइन मोड में आयोजित िकया जाएगा। इसका मतलब है िक जिन कुर्सी टेबल पर बच्चे परीक्षा देते हैं उन्हीं पर अब उनके शिक्षक बैठकर परीक्षा देंगे। कुछ शिक्षक भी शिक्षकों पर नजर रखेंगे कि वे नकल और बातचीत न करें। परीक्षा तो परीक्षा की तर्ज पर ही होगी, सभी शिक्षकों की जांच होगी, समयसीमा में प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है िक परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2028 तक 6 बार िकया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है िक सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील एवं अन्य समरूप याचिकाओं में पारित आदेश के क्रम में पूर्व से कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षको ,शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा कराई जानी है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में प्रतिवर्ष दो परीक्षा आयोजित करते हुए 31 अगस्त 2028 तक 6 परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। सेवारत शिक्षकों के लिये आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं हेतु माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल को एजेंसी घोषित िकया गया है।


Created On :   16 Sept 2026 8:54 PM IST

Tags

Next Story