जबलपुर न्यूज: पात्र भू-स्वामियों की सूची तैयार कर दिलाएं स्वामित्व योजना का लाभ

पात्र भू-स्वामियों की सूची तैयार कर दिलाएं स्वामित्व योजना का लाभ
कलेक्टर ने की योजना के कार्यो की समीक्षा, ई-केवायसी पर दिया जोर

डिजिटल डेस्क जबलपुर।जिलें में प्रारंभ होने वाली स्वामित्व योजना के कार्यो की समीक्षा करने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पात्र भूमि स्वामियों की सूची तैयार करें। जिन भूमि स्वामियों की ई-केवायसी लंबित है उन्हें चिन्हित कर प्रक्रिया पूरी कराई जाए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की ई-केवायसी कराने तथा आगामी शिविरों के लिए सूची पहले से तैयार रखने के भी निर्देश दिए, ताकि शिविर में अाने वाले लोगों के कार्य समय पर पूरे किए जा सके।

बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, शैलेंद्र िसंह एवं अखिलेश सिंह सहित सभी एसडीएम उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बतया कि एलआर ई-केवायसी की सुविधा सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध है। भूमि-स्वामी स्वयं भी इसके माध्यम से ई-केवायसी कर सकते है। जिन लोगों को ई-केवायसी की प्रक्रिया में कठिनाई हो, उन्हें पटवारी एवं अन्य मैदानी अमले के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को स्वामित्व योजना से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने, लंबित प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए मैदानी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।


Created On :   16 Sept 2026 8:04 PM IST

Tags

Next Story