जबलपुर न्यूज: सरपंच पद के उप चुनाव के लिए ईव्हीएम का डीईओ स्तर पर रेंडमाइजेशन

सरपंच पद के उप चुनाव के लिए ईव्हीएम का डीईओ स्तर पर रेंडमाइजेशन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया

डिजिटल डेस्क जबलपुर।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 के जारी कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दर्शनी और जनपद पंचायत कुंडम की

ग्राम पंचायत देवहरा के सरपंच पद का उप निर्वाचन होना है। इसके जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर ईव्हीएम मशीनों की रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अभ्यर्थी भी उपस्थित थे।

बताया गया है कि जनपद पंमझौली की ग्राम पंचायत दर्शनी और जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत देवहरा के सरपंच के रिक्त पद के चुनाव के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर को की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद ईव्हीएम मशीनों का रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर रेंडमाइजेशन 19 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में होगा तथा कमिशनिंग का कार्य 23 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया जाएगा।


Created On :   16 Sept 2026 8:25 PM IST

Tags

Next Story