जबलपुर न्यूज: नीचे जा रही उच्च शिक्षा- स्कूल के 2 कमरों में लग रहा गढ़ा कॉलेज

नीचे जा रही उच्च शिक्षा- स्कूल के 2 कमरों में लग रहा गढ़ा कॉलेज
जमीन आईटी पार्क में चिन्हित लेकिन अभी मिली नहीं, छात्रों ने कहा जल्द हो उचित कार्रवाई

डिजिटल डेस्क जबलपुर उच्च शिक्षा विभाग के ये हाल हैं िक गढ़ा में वर्ष 2023 में कॉलेज की स्स्थापना की गई थी। आज भी इस कॉलेज को स्कूल के दो कमरों में संचालित िकया जा रहा है। कुछ समय तो ऐसा भी आया था जब उच्च शिक्षा विभाग ने इस कॉलेज को बंद करने का निर्णय ले लिया था लेकिन बाद में इस निर्णय को बदला गया। हालाकि आईटी पार्क के पास जमीन िचन्हित की गई है लेकिन इसके अलावा कुछ नहीं िकया गया। अब छात्रों ने मोर्चा संंभाला है और मांग की जा रही है िक कॉलेज को व्यवस्स्थित िकया जाए।

एमपीएसयू के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गढ़ा कॉलेज केवल दो कमरों में संचालित हो रहा है। एक कमरे में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था है जबकि दूसरे कमरे में विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। स्थिति यह है कि स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित करनी पड़ रही हैं। संघ के अभिषेक पांडे का कहना है कि एक ही कमरे में अलग-अलग वर्षों की कक्षाएं लगने से पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डां अल्केश चतुर्वेदी ने कहा कि गढ़ा कॉलेज के लिए आईटी पार्क के पास जमीन चिन्हित की जा चुकी है। जल्द ही कॉलेज को जमीन मिलने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद कॉलेज के लिए आवश्यक भवन और अन्य सुविधाओं की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

छात्रसंघ चुनाव की अंतिम मार्गदर्शिका जारी हो-

छात्रसंघ चुनाव की अंतिम मार्गदर्शिका और निर्वाचन कार्यक्रम शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं छात्रसंघ चुनाव के याचिकाकर्ता अदनान अंसारी के नेतृत्व में एम छात्र प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक एवं चुनाव रोडमैप समिति के सदस्य प्रो अलकेश चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि छात्र संघ चुनावों के िलए अभी तक अंतिम नियमावली और निर्वाचन कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं हुआ है। छात्रों ने उच्च न्यायालय के आदेश का समयबद्ध पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव प्रतीक गौतम, एजाज अंसारी, अरुण शुक्ला, सैफ अली, अनुराग शुक्ला, हर्ष श्रीवास,अनिकेत पटेल, लक्ष्य चौकसे और वाकर खान उपस्थित रहे।


Created On :   16 Sept 2026 8:46 PM IST

Tags

Next Story