जबलपुर न्यूज: गणेश चतुर्थी की छुट्टी में भी खुले स्कूल, शिक्षा विभाग सख्त

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दर्ज कराया विरोध, शासन द्वारा घोषित अवकाश का पालन न करने पर रोष

डिजिटल डेस्क जबलपुर गणेश चतुर्थी पर शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश के बावजूद कुछ निजी स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया गया और स्कूल लगाई गई। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहंुच गए और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। शिक्षा विभाग ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुजम्मिल अली ने बताया कि फरान हाई स्कूल गोहलपुर, ईडब्ल्यूएस कन्या स्कूल गोहलपुर तथा हुसैनिया स्कूल बहोराबाग सहित कुछ अन्य विद्यालयों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों को अवकाश प्रदान नहीं किया गया था। इस संबंध में सूचना मिलने पर श्री अली कार्यकर्ताओंं के साथ स्कूलों में पहंुचे और शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश का विधिवत पालन सुनिश्चित किए जाने की मांग की। इसके बाद संबंधित विद्यालयों द्वारा अवकाश घोषित किया गया। मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी गई तथा मांग की गई कि शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश संबंधी निर्देशों का जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

मान्यता समाप्त की जा सकती है-

कुछ स्कूल अवकाश में भी खोले गए थे इसकी सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है और नोटिस जारी िकए जाएंगें। संतोषजनक उत्तर नहीं िमला तो स्कूलों की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है।

गौतम बर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी


Created On :   15 Sept 2026 3:31 PM IST

Tags

Next Story