- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- उड़ीसा की महिला ट्रेनों से करा रही...
जबलपुर न्यूज: उड़ीसा की महिला ट्रेनों से करा रही थी गांजा की तस्करी

डिजिटल डेस्क जबलपुर।उड़ीसा में बैठी महिला ट्रेनों के माध्यम से जबलपुर और आसपास के क्षेत्र में गांजा की तस्करी करवाती थी। जीआरपी टीम ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। महिला लंबे समय से फरार चल रही थी। पिछले दिनों जीआरपी की टीम को जैसे ही भनक लगी कि महिला अपने घर बरगढ़ उड़ीसा में है टीम ने उड़ीसा पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया।
जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि ट्रेनों से मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई होने की सूचना मिल रही थी। िपछले दिनों एक महिला को गिरफ्तार किया गया था जिसने बताया था कि बरगढ़ निवासी लीजा रानी साहू की मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्तता है आैर वह उड़ीसा से गांजा की सप्लाई करवाती है। महिला के खिलाफ जीआरपी थाना में धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर टीम ने आरोपी महिला को उड़ीसा से गिरफ्तार किया और जबलपुर लेकर आये। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला का मोबाइल भी जब्त किया गया। कार्रवाई में एसआई जगन्नाथ सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, अरुण तिवारी, रविकांत, परशुराम, सागर उपाध्याय, महिला आरक्षक वर्षा एवं मनीषा की भूमिका रही। टीम महिला से पूछताछ कर रही है और इस काम से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
Created On :   16 Sept 2026 7:34 PM IST












