- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
Jabalpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा व साली की मौत

Jabalpur News: पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम गुरु पिपरिया के पास गुरुवार की दाेपहर अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दम्पति और उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जीजा-साली की मौत हो गई, वहीं पत्नी का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बेलखेड़ा के ग्राम झालोन निवासी चंदन सिंह लोधी उम्र 28 वर्ष की ससुराल पाटन के ग्राम मुस्करा में है। चंदन की साली सेवती ठाकुर उम्र 20 वर्ष बीमार थी। उसका जबलपुर में इलाज कराना था।
गुरुवार की सुबह चंदन अपनी पत्नी प्रीति उम्र 23 वर्ष को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा था। वहां से पत्नी और साली को बाइक पर बैठाकर इलाज कराने के लिए जबलपुर आ रहा था। गुरु पिपरिया के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत चंदन सिंह व उसकी साली सेवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी प्रीति काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी में जुटी है।
Created On :   12 Dec 2025 5:24 PM IST












