- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पुरानी पॉलिसी फिर भी निवा बूपा...
Jabalpur News: पुरानी पॉलिसी फिर भी निवा बूपा इंश्योरेंस ने नहीं किया कैशलेस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी अस्पताल में भर्ती होते ही अनेक नियमों का हवाला देकर कैशलेस रिजेक्ट करती है और बिल सबमिट करने पर अनेक क्वेरी निकालने के बाद क्लेम में कटौती या फिर रिजेक्ट करने का गोलमाल कर रही है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है।
ऐसी ही शिकायत बीमित बीमा लोकपाल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कर रहे हैं। कर्नाटक नानजंगुड निवासी जयसरामु नागराज ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम समय पर देते आ रहे हैं। बीमार होने पर बीमित सदस्य निजी अस्पताल में भर्ती हुए तो बीमा कंपनी ने इलाज के दौरान कैशलेस रिजेक्ट कर दिया।
उन्हें अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने क्लेम नंबर 2527613 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था पर महीनों बीत जाने के बाद भी बीमित सदस्य को इलाज का भुगतान नहीं मिला। बीमित का आरोप है कि उनके साथ जिम्मेदार अधिकारी धोखा कर रहे हैं। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर कंपनी का अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   29 Jun 2026 2:45 PM IST












