Satna News: मझगवां थाना अंतर्गत खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर

मझगवां थाना अंतर्गत खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया

डिजिटल डेस्क,सतना। मझगवां थाना अंतर्गत अमिलिया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील पुत्र टिर्रा कोल 36 वर्ष, निवासी गुझुवा, थाना सभापुर और उसके दो साथी रविवार रात को बाइक पर सवार होकर सतना से गांव लौट रहे थे, तभी लगभग साढ़े 10 बजे अमिलिया मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे भिड़ गई, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को सतना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सुनील की सांसें थम गईं।

Created On :   29 Jun 2026 4:51 PM IST

Tags

Next Story