Jabalpur News: किसानों से अभद्रता करने वाले व्यापारी का लाइसेंस हो निरस्त

कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क,जबलपुर| विगत दिनों कृषि उपज मंडी में अपनी उपज गेहूं का विक्रय करने पहुंचे किसानों के साथ एक व्यापारी द्वारा की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें व्यापारी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।

संघ के जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने बताया बताया कि मझौली तहसील के किसान शिवकुमार झारिया, राजकुमार पटेल व पवन 29 अप्रैल को मंडी अपना गेहूं लेकर विक्रय करने आए थे। व्यापारी द्वारा बोली लगाकर गेहूं खरीदा गया और जब किसान ने व्यापारी शिव शक्ति ट्रेडर्स के फड़ पर गेहूं उड़ेल दिया तो उसके बाद व्यापारी ने गेहूं में मिट्टी, कंकड़ आदि बताकर खरीदने से मना कर दिया और किसान के साथ अभद्र व्यवहार किया।

इस मौके पर किसान संघ के मोहन तिवारी, धनंजय पटेल, राजकुमार पटेल, जितेंद्र पटेल, मुकुल पचौरी, रितेश पटेल व अन्य मौजूद रहे।

Created On :   5 May 2026 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story