Katni news: दीवार में सेंध लगाकर कृष्णा ज्वेलर्स में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी

डिजिटल न्यूज़ कटनी
शहर के व्यस्ततम इलाके बरगवां रोड स्थित 'कृष्णा ज्वेलर्स' में अज्ञात चोरों ने बीती रात करोड़ों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शोरूम की पिछली दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल होकर कीमती आभूषण समेट ले गए। सुबह जब शोरूम खोला गया, तब इस बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। हाउसिंग बोर्ड निवासी मोहन बजाज का बरगवां रोड पर कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से बड़ा शोरूम है। रोज की तरह सुबह जब संचालक पहुंचे तो शोरूम की पिछली दीवार टूटी हुई थी और शोकेस व तिजोरी से करोड़ों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस शोरूम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।
Created On :  
