आयोग सख्त: कोल्हापुर लव जिहाद मामले में महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश

कोल्हापुर लव जिहाद मामले में महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश
  • कोल्हापुर जिले में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण
  • यौन शोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है
  • महिला आयोग ने बरती सख्ती

New Delhi News. कोल्हापुर जिले में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने राज्य पुलिस महानिदेशक को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस महानिदेशक को भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 22 साल के युवक ने यह काम किया है, उससे अपराध का दायरा बड़ा होने की संभावना है।

कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा था कि लव जिहाद मामले की जांच के लिए जरूरत पड़ने पर विशेष जां दल (एसआईटी) बनाई जाएगी। शाहिद सनाडे यौन शोषण मामले का मुख्य मास्टरमाइंड है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने सनाडे और उसके साथी शाहरुख देसाई के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उन्हें जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को सौंप दिया गया है।

Created On :   29 April 2026 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story