Mandla news: बस स्टेंड के पास दुकानों के ताले टूटे

बस स्टेंड के पास दुकानों के ताले टूटे

डिजिटल न्यूज़ मंडला

कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत बस स्टेंड के पास सड़क किनारे लगी गुमटियों में चोरी की वारदात हुए है। यहां अज्ञात चोरों के द्वारा चार दुकानें के ताले तोड़े गए और शटर ऊपर कर कुछ नगदी और एक दुकान से सिरगेट निकालकर ले गए हैं। इसकी जानकारी सुबह दुकानदारों को लगी, जब शटर खुले मिले । शिकायत के बाद पुलिस अब आसपास स्कूल, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक लोकल बस स्टेंड के समीप कुछ सड़क किनारे गुमटियां में दुकानें चलाई जा रही है। यहां बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने चार दुकानों के ताला तोड़कर शटर खोले यहां से सामग्री नहीं ले गए हैं, सिर्फ दुकानों में रखी कुछ नगदी और एक दुकान से सिगरेट पार की है। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। यहां आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इस चोरी की वारदात में ऐसी संभावना है कि नशेडिय़ों के द्वारा यह वारदात की गई और नशे के लिए उन्होने सिर्फ नगदी चिल्लर निकाली है। पुलिस इस पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है। शहर में लगातार हो रही घटनाओं की वजह से पुलिस की टेंशन भी बढ़ गई है। छोटी-छोटी चोरी की वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

Created On :   29 July 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story