इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026: शेलार ने कहा - लोकतंत्र को मजबूत करने का मौका है एआई, महाराष्ट्र इस तकनीकी क्रांति का सेंटर

शेलार ने कहा - लोकतंत्र को मजबूत करने का मौका है एआई, महाराष्ट्र इस तकनीकी क्रांति का सेंटर
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केवल एक क्रांति नहीं है
  • सुरक्षित और स्मार्ट गवर्नेंस की जरूरत को ध्यान में रखा

New Delhi News. महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने शुक्रवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केवल एक क्रांति नहीं है, यह लोकतंत्र को मजबूत करने का एक मौका है। महाराष्ट्र ने सुरक्षित और स्मार्ट गवर्नेंस की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन में एआई का असरदार तरीके से इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इस तकनीकी क्रांति का सेंटर बन गया है।

यहां भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’में महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित ‘महा एआई: बिल्डिंग सेफ, सिक्योर और स्मार्ट गवर्नेंस' सत्र को संबोधित करते हुए शेलार ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र ने तकनीकी की मदद से प्रशासन को एक मानवीय चेहरा दिया है और इसे ज़्यादा तेज़ और पारदर्शी बनाया है। उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से शुरू की गई ‘महा क्राइम’ परियोजना से अपराध नियंत्रण, जांच में तेजी और पारदर्शिता बढ़ी है।

इस पहल की सराहना माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी की है। शेलार ने बताया कि महाराष्ट्र में राज्य में क्लाउड-नेटिव और एपीआई-आधारित ‘इंटेलिजेंट गवर्नमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर’ विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत स्मार्ट भर्ती प्रक्रिया, एआई आधारित संपत्ति मैपिंग, रियल-टाइम सिटीजन डैशबोर्ड, ट्रैफिक व बाढ़ प्रबंधन और शिकायत निवारण प्रणाली लागू की जा रही है।

Created On :   20 Feb 2026 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story