- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बारामती प्लेन क्रैश मामले में घटना...
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट: बारामती प्लेन क्रैश मामले में घटना के 30 दिनों के अंदर आएगी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट

New Delhi News. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे लीयरजेट 45 प्लेन क्रैश मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट घटना के 30 दिनों के अंदर जारी की जाएगी। इसके बाद सही समय पर एक फाइनल रिपोर्ट जारी की जाएगी। नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक गत 28 जनवरी को बारामती में लियरजेट 45 प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें अजित पवार सहित पांच लोगों की जान गई थी। इस हिसाब से शुरूआती जांच रिपोर्ट 26-27 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी। मिनिस्ट्री और उसकी रेगुलेटरी बॉडीज़ ट्रांसपेरेंसी, सेफ्टी ओवरसाइट और अकाउंटेबिलिटी के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं।
इसकी जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड (एएआईबी) द्वारा एयरक्राफ्ट (एक्सीडेंट एंड अदर इंसिडेंट इन्वेस्टिगेशन) रेगुलेशंस, 2025 और आईसीएओ एनेक्सर 13 में स्टैंडर्ड एंड रिकमेंडेड प्रैक्टिसेज (एसएआरपीएस) के अनुसार की जा रही है। इस घटना के बाद इस तरह की छोटी एयरलाइंस वाली तमाम कंपनियों के सिक्योरिटी ऑडिट भी किए जा रहे हैं। इसमें इस प्लेन क्रैश वाली कंपनी वीएसआर वेंचर्स का भी विशेष ऑडिट किया जा रहा है।
विदेशी कंपनी की मदद भी मांगी
मंत्राालय के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में दो फ्लाइट रिकॉर्डर लगे थे। इनमें एक एल3 कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित 'डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर' (डीएफडीआर) था, जिसका डेटा नई दिल्ली स्थित एएआईबी की लैब में डाउनलोड कर लिया गया है। लेकिन आग की वजह से डैमेज हुए 'कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर' (सीवीआर) का डेटा अभी तक नहीं निकल सका है। यह हनीवेल कंपनी द्वारा बनाया गया था। इसके लिए इसी विदेशी कंपनी की मदद भी मांगी गई है।
एक्सीडेंट के बाद स्पेशल ऑडिट
इस दुर्घटना के बाद, मंत्रालय ने डीजीसीए को मेसर्स वीएसआर वेंचर्स का स्पेशल ऑडिट करने का निर्देश दिया ताकि रेगुलेटरी कंप्लायंस, ऑपरेशनल कंट्रोल सिस्टम, मेंटेनेंस प्रैक्टिस, स्टाफ़ ट्रेनिंग स्टैंडर्ड, सेफ़्टी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ-साथ सीवीआर/एफडीआर मॉनिटरिंग का पूरा रिव्यू किया जा सके। इंस्पेक्शन 04 फरवरी 2026 को शुरू हुआ और जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। नतीजों का रिव्यू करने के बाद डीजीसीए एनफोर्समेंट पॉलिसी और प्रोसीजर गाइडलाइन्स के अनुसार ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही मंत्रालय ने डीजीसीए से वीआईपी/वीवीआईपी सेवा में शामिल दूसरे बड़े नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर और एयरपोर्ट का भी स्पेशल ऑडिट करने को कहा है। ये इंस्पेक्शन धीरे-धीरे किए जा रहे हैं और ज़रूरत के हिसाब से सही कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के परिजनों ने इस मामले की गहन जांच की मांग की है और ब्लैक बॉक्स नष्ट हाेने पर सवाल उठाए हैं।
Created On :   20 Feb 2026 6:30 PM IST







