निशाना: पीएम मोदी के विकास का मुद्दा मुझे समझा दो, मैं भी भाजपा में शामिल हो जाऊंगा - राऊत

पीएम मोदी के विकास का मुद्दा मुझे समझा दो, मैं भी भाजपा में शामिल हो जाऊंगा - राऊत
  • एक नहीं हजार विकास के मुद्दे गिना देंगे- बावनकुले
  • राऊत बोले - पीएम मोदी के विकास का मुद्दा मुझे समझा दो

Mumbai News. विधान परिषद चुनाव के बीच शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राऊत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। जिससे प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। राऊत ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकास का मुद्दा मुझे समझा दो, मैं भी भाजपा में शामिल हो जाऊंगा और प्रधानमंत्री के भजन गाऊंगा। राऊत के इस बयान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी पलटवार किया है।

राऊत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ प्रचार से विकास नहीं होता, बल्कि जनता को जमीन पर बदलाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया, हमारे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने क्या विकास किया तो मैं बता सकता हूं। लेकिन पीएम मोदी के विकास के मुद्दे नहीं बता सकता। विकास के बड़े बड़े दावे करने वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि मुझे भी पीएम मोदी के विकास का मुद्दा समझा दो, मैं भी भाजपा में शामिल हो जाऊंगा और प्रधानमंत्री के भजन गाऊंगा। उन्होंने कहा कि खोखले वादों से कुछ नहीं होता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास विकास के एक नहीं, हजार मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार ने महाराष्ट्र सहित पूरे देश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए हैं और जनता उसी आधार पर भाजपा का समर्थन कर रही है। राऊत पर तंज कसते हुए बावनकुले ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बयानबाजी केवल बयानबाजी कर रहा है, जबकि भाजपा विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर आगे बढ़ रही है।

Created On :   1 Jun 2026 10:12 PM IST

Tags

Next Story