Mumbai News: आदित्य ठाकरे बोले - मुंबई के लिए झूठे वादे करने वालों की पोल खोलेंगे, पगड़ी पर रहने वालों को सुरक्षा दे सरकार

आदित्य ठाकरे बोले - मुंबई के लिए झूठे वादे करने वालों की पोल खोलेंगे, पगड़ी पर रहने वालों को सुरक्षा दे सरकार
  • झूठी घोषणाओं की अब पोल खोली जाएगी
  • सत्ता पक्ष को खुलेआम बेनकाब किया जाएगा
  • अदालत में स्पष्ट करना चाहिए कि म्हाडा ही सक्षम प्राधिकरण है

Mumbai News. मुंबई के लिए की गईं झूठी घोषणाओं की अब पोल खोली जाएगी। सत्ता पक्ष को खुलेआम बेनकाब किया जाएगा। यह बात शिवसेना (उद्धव) विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। आदित्य ने कहा कि पगड़ी पद्धति से रहने वाले निवासियों को ऑक्युपेंट का दर्जा देकर कानूनी संरक्षण दिया जाना चाहिए। साथ ही सरकार को अदालत में स्पष्ट करना चाहिए कि म्हाडा ही सक्षम प्राधिकरण है। आदित्य ठाकरे ने पगड़ी पुनर्विकास की मौजूदा नीति को भ्रामक बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें टेनेंट को सीमित लाभ दिए जा रहे हैं, जबकि बिल्डरों को अतिरिक्त रियायतें मिल रही हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा और शिंदे गुट पर हमला करते हुए कहा कि अब झूठी घोषणा करने वालों की पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई की पुलिस कॉलोनियों में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके अलावा दंडात्मक शुल्क कम किए जाएं और टेनेंट को पुनर्विकास के लिए स्पष्ट कानूनी अधिकार दिए जाएं। आदित्य ने मांग की कि सरकार मुंबई की पुरानी और सेस इमारतों के पुनर्विकास को लेकर एक स्पष्ट, न्यायसंगत और पारदर्शी नीति घोषित करे, ताकि आम नागरिकों के हितों की रक्षा हो सके।

Created On :   15 Dec 2025 10:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story