BMC Election: मुंबई महानगरपालिका चुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान से लेकर मतगणना तक देखें पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। बीएमसी चुनाव के साथ-साथ अन्य 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोटिंग होगी। इसके ठीक एक दिन बाद 16 जनवरी, 2026 को मतगणना की जाएगी और इसके साथ ही नतीजो का ऐलान भी कर दिया जाएगा। इस चुनाव में दो नए नगर निगम को भी जोड़ा गया है, जहां पर पहली बार मतदान होंगे।
नामांकन की तारीख
इस चुनाव के लिए उम्मीदवार 23 से 30 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 31 दिसंबर तक इनका वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद 2 जनवरी, 2026 तक नॉमिनेशन वापस लेने का समय दिया गया है। इसके अलगे दिन 3 जनवरी को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी और उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला
यह देश की सबसे अमीर नगर निगम मानी जाती है। जो महाराष्ट्र की राजनीति के लिए सेमीफाइनल मानी जाती है। बीएमसी चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। इस बार के लिए भी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी दलों ने संभावित प्रत्याशियों के गठजोड़ और रणनीति बनाना शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े -'वरिष्ठ नेताओं ने हमें स्पष्ट रूप से कहा...' बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र बीजेपी चीफ का बड़ा ऐलान
इन चुनावों पर पड़ेगा असर
बीएमसी के अलावा राज्य के 29 नगर निगमों के चुनाव होने वाले है, जिसमें प्रदेश के कई बड़े शहरी निकाय शामिल है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह चुनाव सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि इसका असर आने वाले विधानसभा और लोकसभा समीकरणों पर भी पड़ने वाला है।
इन दो जगह होंगे पहली बार चुनाव
महाराष्ट्र में 27 नगर निगमों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके साथ ही दो जालना और इचलकरंजी को नए नगर निगम के रूप में शामिल किया गया है। इन दो जगहों पर पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। इन सभी नगर निगम चुनावों के लिए 1 जुलाई, 2025 की मतदान सूची को आधार बनाया जाएगा। यह सूची केंद्रीय चुनाव आयोग से मिली है। इस वजह से राज्य चुनाव आयोग को इसमें से किसी भी मतदाता का नाम हटाने का अधिकार नहीं है।
Created On :   15 Dec 2025 5:26 PM IST













