- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र के अर्नव महर्षि...
New Delhi News: महाराष्ट्र के अर्नव महर्षि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रपति ने देश के 20 बच्चों को दिया सम्मान

- महाराष्ट्र के अर्नव महर्षि सम्मानित
- राष्ट्रपति ने देश के 20 बच्चों को किया सम्मानित
New Delhi News. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देश भर के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (2025) से सम्मानित किया। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के अर्नव महर्षि को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार पाने वालों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ये बच्चे भारत की अमृत पीढ़ी के सच्चे प्रतिनिधि हैं। इन पुरस्कार विजेताओं ने शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और दूसरी चुनौतियों को पार करके बहादुरी, कला-संस्कृति, पर्यावरण, इनोवेशन, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार युवा पीढ़ी में बहादुरी, साहस और संवेदनशीलता को बढ़ावा देगा।
महाराष्ट्र के अर्नव महर्षि सम्मानित
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के 17 साल के अर्नव महर्षि को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार'’ से सम्मानित किया गया। अर्नव महर्षि ने एआई-बेस्ड रिहैबिलिटेशन डिवाइस और पैरालाइज्ड मरीजों के हाथों के लिए एक एक्टिव हैंड रिस्ट बैंड बनाया है।
Created On :   26 Dec 2025 7:59 PM IST












