- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शुभम लोनकर के निर्देश पर विष्णु...
फायरिंग मामला: शुभम लोनकर के निर्देश पर विष्णु कुशवाहा ने शूटर और अन्य आरोपियों को किया था रिक्रूट

Mumbai News. मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पता चला है कि फायरिंग के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के निर्देश पर आरोपी विष्णु कुशवाहा ने शूटर दीपक शर्मा, सनी कुमार और सोनू कुमार समेत अन्य आरोपियों को रिक्रूट किया था। रिक्रूटमेंट के दौरान कुशवाहा और लोनकर ने शूटर समेत अन्य आरोपियों का बाकायदा ब्रेनवाश किया था, जिसमें उन्हें हिंदुत्व की बड़ी बड़ी बातें और बड़े बड़े सपने दिखाना शामिल था। सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच को यह शक है कि फायरिंग के पहले शूटर दीपक शर्मा को पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी,हालांकि यह ट्रेनिंग उसे कहां और किस जगह पर दी गई थी, इस संबंध में क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीमें लगातार साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई हैं। जांच में यह भी पता चला है कि शूटर और अन्य आरोपियों को फायरिंग करने के लिए 50 हजार रुपए शुभम लोनकर ने विष्णु कुशवाहा को भेजे थे और कुशवाहा ने उसे दीपक को दिया था। 50 हजार के अलावा फायरिंग के बाद उन्हें एक बड़ा अमाउंट देने का भी वादा बिश्नोई गैंग ने किया था।
यह भी पढ़े -राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की आरोप तय करने को टालने की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
सूत्रों के मुताबिक, अब तक जांच में यह भी पता चला है कि विष्णु कुशवाहा पिछले कुछ सालों से बिश्नोई गैंग के संपर्क में था और उनके लिए उत्तर प्रदेश में लगातार काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, शुभम लोनकर ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की योजना बनाने का काम विष्णु कुशवाहा को सौंपा था। इसके बाद कुशवाहा ने अपने ही जिले आगरा से ऐसे युवकों को चुना, जो बेरोजगार थे और बिश्नोई गैंग से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर गन लेकर रील बनाते थे और तेज भी थे। इसके बाद कुशवाहा ने शूटर और बाकी आरोपियों को बिश्नोई गैंग के लिए काम करने और कम समय में अमीर बनने का सपना दिखाया। लॉरेंस की इमेज से प्रभावित होकर शूटर दीपक शर्मा और अन्य आरोपियों ने गैंग में शामिल होने के लिए हामी भर दी। इसके बाद लोनकर ने सभी से सिग्नल एप के जरिए बातचीत करके टारगेट की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें फेम और पैसे का लालच दिखाया गया। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा और यूपी से गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों को यह जानकारी थी कि टारगेट कौन है। शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद जब शूटर और उसके दो साथी जब आगरा और आगरा से नोएडा पहुंचे थे तो उन्हें पनाह देने वाले आरोपी जतिन और विशाल को भी पता था कि वो रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को अंजाम देकर आए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि शूटर दीपक ने फायरिंग से पहले अपने मोबाइल को बंद करके उसे अपने साथी सनी कुमार को सौंप दिया था, जो जुहू चौपाटी में रुका था। वारदात के बाद भी आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन कभी ऑन नहीं किया था, जिसके चलते 16 दिनों तक क्राइम ब्रांच ट्रेस नहीं कर सकी, लेकिन डंप डाटा के जरिए पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला
Created On :   17 Feb 2026 9:32 PM IST





