दबिश: 1 करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ा

1 करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ा
गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बोरखेडी टोल नाके के पास एक ट्रक से 1 करोड़ 4 लाख रुपए कीमत का 520 किलो गांजा जब्त किया। गांजा तस्करों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है।

दो लोग गिरफ्तार : गुप्त सूचना के आधार पर डीआरई अधिकारियों ने नागपुर के पास बोरखेड़ी टोल नाके पर एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें गांजा मिला। सूत्रों ने बताया कि गांजा आंध्र के भद्राचलम के पास के जंगल से राजस्थान के जयपुर ले जाया जा रहा था। इससे पहले 16 सितंबर को मौदा टोल नाके पर ट्रैक्टर से 42 लाख रुपए कीमत का 211 किलो गांजा जब्त किया गया था। ट्रक में ड्राइवर की केबिन और ट्रक के कार्गो एरिया के बीच एक जगह गड्ढा बनाया गया था। इस जगह में 520 किलो गांजा 242 पैकेट में पैक किया गया था। डीआरआई ने ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, डीआरआई ने नागपुर, चेन्नई, भोपाल और देश के अन्य शहरों में छापेमारी कर कछुए के 955 बच्चे जब्त किए थे। कछुआें की तस्करी का पर्दाफाश किया था। ये कछुआें की दुर्लभ प्रजाति है, जो गंगा नदी के तट पर पाए जाते है। इस मामले में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

Created On :   11 Oct 2023 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story