- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- झारखंड व बिहार के 10 आरोपी...
Nagpur News: झारखंड व बिहार के 10 आरोपी गिरफ्तार, 40 मोबाइल बरामद

Nagpur News अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच के सेंधमारी विरोधी दस्ते ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 40 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी कीमत 12,11,000 रुपए आंकी गई है।
यशोधरा नगर में किराए से रहते थे : पुलिस के अनुसार गुडलुक सोसाइटी, काेराडी नाका निवासी सतीश गाैरे (39), ने गिट्टीखदान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वह 9 दिसंबर 2025 को रात 8.30 बजे गिट्टीखदान चौक में निर्मल गंगा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर दवा लेने गया था। इसी दौरान चोर ने उनकी जेब से मोबाइल चुरा लिया। धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि, यशोधरा नगर के किनखेड़े ले-आउट, शाहू मोहल्ला मे हकीमसिंह विजयसिंह के घर किराए से रह रहे कुछ युवक मोबाइल चोरी में लिप्त हैं।
पकड़े गए आरोपी : पुलिस ने छापा मारकर मौके से आरोपी मो. शाहबाज रजा मो. अंसार खान (23), शेख तालीम शेख अय्यूब (27), शेख रमजान शेख रब्बुल (30), मो. ईमाम मो. जुबेर शेख (21), मो. मुनतजीर मो. सौदागर (19), मो. साहिद अफरीदी मो. सुलतान (21), मो. अरबाज शेख नौशाद (21), सभी निवासी मोतीझरना, महाराजपुर, जिला साहेबगंज, झारखंड, मो. दिलदार शेख नईम (19), विजयकुमार सत्यानारायण रिख्यासन (25), दोनों निवासी नया टोला, महाराजपुर, जिला साहेबगंज, झारखंड तथा शेख अजमेर शेख जीमल (20), निवासी मेदनीपुर, मनिहारी, जिला कटिहार, बिहार निवासी को धरदबोचा।
माल की कीमत 12.11 लाख : तलाशी में आरोपियों की बैग से अलग-अलग मॉडल के 40 मोबाइल बरामद हुए, जिनकी कीमत 12,11,000 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में बताया सभी मोबाइल नागपुर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और आस-पास के शहरों से चुराए थे। कार्रवाई निरीक्षक दिलीप चंदन के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक नितीन चुलपार, एएसआई नितीन तिवारी, गणेश बरडे, प्रशांत गभणे, प्रवीण रोडे, श्रीकांत उईके, राजेश ठाकुर, सुधीर पवार और अमन राऊत ने की।
Created On :   18 Feb 2026 1:50 PM IST















