Nagpur News: तीर्थ यात्रा पर गया था परिवार, घर में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश , दो आरोपी गिरफ्तार

तीर्थ यात्रा पर गया था परिवार, घर में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश , दो आरोपी गिरफ्तार
  • दो अलग - अलग स्थानों पर हुई थी घटना
  • नकद 4.80 लाख,397 ग्राम सोना और 1060 ग्रााम चांदी कुल 63.70 लाख के माल पर िकया था हाथ साफ

Nagpur News पांचपावली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। दर्शनार्थी सहित दो लोगों के घरों में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश हो गया है। आरोपियों से चोरी का कुछ माल जब्त किया गया है। शुक्रवार की दोपहर अवकाशकालीन अदालत में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लष्करीबाग निवासी व्यापारी प्रकाश गुप्ता परिवार के साथ 15 जून को राजस्थान स्थित खाटूश्याम में दर्शन हेतु गया हुआ था। इस दौरान आरोपी यश उर्फ बाबा संजय बनसोड (25) जरीपटका और उसका मित्र अंशुल उर्फ अनूप वाकडे (20) लष्करीबाग निवासी ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। अलमारी से 55 लाख 80 हजार रुपए कीमत का 397 ग्राम सोने के आभूषण, 2 लाख 12 हजार रुपए कीमत के 1060 ग्राम चांदी के आभूषण, नकद 4.80 लाख आदी सहित कुल 63.70 लाख रुपए के माल पर आरोपियों ने हाथ साफ किया था। घटना 15 से 18 जून के दरमियान हुई है। इस बीच ताला टूटा देखकर िकराएदार ने प्रकाश को फोन कर चोरी होने की आशंका व्यक्त की।

प्रकाश ने अपने भाई अनिल और अमीत को फोन कर घर में जाकर देखने के लिए कहा। नकदी व कीमती सामान गायब था। घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश में परिसर के सीसीटीवी कैमरें खंगाले गए। कुछ कैमरों में आरोपी कैद हो गए थे। बरामद फुटेज और गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया गया। अदालत में पेश कर उनका पीसीआर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त घटना के अलावा और एक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

दोनों घटनाओं का 63.99 लाख रुपए का माल जब्त िकया गया है। इस बीच पीसीआर की अवधि खत्म होने से शुक्रवार को अवकाश कालीन अदालत में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस आयुक्त डॉ.रवींद्र सिंगल,सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी,अपर आयुक्त विनीता शाहू,उपायुक्त राहुल मदने के मार्गदर्शन में निरीक्षक अनिरूध्द पुरी,विवेक पडधान,उपनिरीक्षक रंजीत माझगांवकर,दिलीप पवार,प्रकाश पखान,वासुदेव जयपुरकर,पदमाकर उके,अंकुश राठोड आदि ने कार्रवाई की है।

Created On :   26 Jun 2026 4:56 PM IST

Tags

Next Story