महाराष्ट्र: मुंबई से नागपुर फ्लाइट में फडणवीस- उद्धव और राऊत ने किया एक साथ सफर, राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज

मुंबई से नागपुर फ्लाइट में फडणवीस- उद्धव और राऊत ने किया एक साथ सफर, राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज
  • ‘हम तीनों मिले, यही सबसे बड़ी खबर’
  • विदर्भ दौरे पर गए हैं उद्धव ठाकरे

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, उद्धव सांसद संजय राऊत और विधायक आदित्य ठाकरे एक ही विमान से शुक्रवार को मुंबई से नागपुर एक ही विमान में सफर किया। जैसे ही सोशल मीडिया पर विमान में बैठे फडणवीस और उद्धव समेत उनके नेताओं की तस्वीरें सामने आईं तो प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लंबे समय बाद राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले नेताओं का एक साथ सफर करना अब चर्चा का विषय बन गया है।

‘हम तीनों मिले, यही सबसे बड़ी खबर’

फ्लाइट में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हल्के अंदाज में कहा कि हम तीनों ( फडणवीस, उद्धव और राऊत) मिले, यही सबसे बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि विमान में फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और हालचाल भी पूछा। इस दौरान राऊत ने भी फडणवीस से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक विमान में बैठने से पहले उद्धव और फडणवीस के बीच कुछ मिनट तक चर्चा हुई।

क्यों अहम मानी जा रही मुलाकात?

राज्य में पिछले कुछ समय से राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। हाल ही में उद्धव गुट के छह सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया था। इसके बाद उद्धव गुट लगातार भाजपा और शिंदे गुट पर हमला बोल रहा है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री फडणवीस और उद्धव ठाकरे का एक ही फ्लाइट में नजर आना राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

विदर्भ दौरे पर गए हैं उद्धव ठाकरे

दरअसल उद्धव ने अपने सांसदों की बगावत के बाद बागी सांसदों के संबंधित लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करने का फैसला किया है। शनिवार को उनका यवतमाल-वाशिम दौरा प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में वे नागपुर गए हैं।

Created On :   26 Jun 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story