हड़कंप: मुंबई में बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां - जांच जारी, दिल्ली कंट्रोल रूम में आया था फोन

मुंबई में बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां - जांच जारी, दिल्ली कंट्रोल रूम में आया था फोन
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट लगातार दूसरे दिन मिली धमकी
  • कॉलर का पता लगाने की कोशिश

Mumbai News. मुंबई में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में शुक्रवार तड़के 2 बजे कॉल आई थी। धमकी देने के बाद अज्ञात शख्स ने फोन काट दिया। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम और मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

वहीं, नवी एयरपोर्ट को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात शख्स ने सीआईएसएफ की वेबसाइट पर ई-मेल भेजा था। आरोपी ने दावा किया कि नवी मबंई एयरपोर्ट पर धमाका करने के लिए केमिकल वेपर बम इस्तेमाल किया जाएगा। सीआईएसएफ बटालियन के उप-निरीक्षक मनजीत सिंह की शिकायत पर हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उप-निरीक्षक सुनील पवार मामले की जांच कर रहे हैं।

कॉलर का पता लगाने की कोशिश

मुंबई पुलिस कॉलर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिस नंबर से कॉल आई थी, उस पर संपर्क करने की कोशिश गई तो मोबाइल बंद था। राहत यह कि अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध गतिविधि देखने को नहीं मिली है।

Created On :   26 Jun 2026 10:16 PM IST

Tags

Next Story