- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मध्य-पूर्व में फंसे नागपुर शहर के...
Nagpur News: मध्य-पूर्व में फंसे नागपुर शहर के 32 लोगों की घर वापसी अटकी

Nagpur News मध्य-पूर्व के अलग-अलग देशों में फंसे नागपुर के 32 यात्रियों की घर वापसी में देरी हो रही है। ये सभी यात्री लगातार जिला प्रशासन की हेल्पलाइन पर संपर्क कर जल्द से जल्द लौटने की गुहार लगा रहे हैं। फंसे यात्रियों में 15 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। ये यात्री कतर, दुबई, अबू धाबी और बहरीन में रुके हुए हैं और नागपुर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -कर्ज के बोझ से दबी सरकार ने अनावश्यक खर्च में कटौती करने की सभी विभागों को दी सूचना, जिला परिषद पर कोई असर नहीं
लंबी वेटिंग लिस्ट से देरी : जिला आपदा व्यवस्थापन विभाग के अनुसार, यात्रियों को वापस लाने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि सीमित फ्लाइट और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण तुरंत व्यवस्था कर पाना मुश्किल हो रहा है। 8 मार्च को सभी यात्रियों को नागपुर लाने की तैयारी की गई थी, लेकिन पर्याप्त फ्लाइट उपलब्ध नहीं होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।
आर्थिक मुश्किलें बढ़ीं : विदेश में फंसे यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों के वीजा की अवधि समाप्त होने की कगार पर है, जबकि कई लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। होटल और रहने-खाने का खर्च लगातार बढ़ने से उनकी चिंता भी बढ़ गई है। यात्रियों का कहना है कि वे लगातार प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं और जल्द से जल्द नागपुर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। इधर जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही फ्लाइट में सीट उपलब्ध होंगी, यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर नागपुर लाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और संबंधित भारतीय दूतावासों से समन्वय किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -विकास के नाम पर सड़कों पर बार-बार होने वाली खुदाई और पाइप लाइन के काम से व्याप्त अव्यवस्था
यात्रियों को जल्द वापस लाया जाएगा : मध्य-पूर्व में फंसे सभी 32 नागरिकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उनकी लोकेशन और स्थिति की जानकारी राज्य और केंद्र सरकार को भेजी गई है। संबंधित भारतीय दूतावासों से भी समन्वय किया जा रहा है। राज्य में जिन यात्रियों की पहले बुकिंग है उन्हें प्राथमिकता मिल रही है, इसी वजह से देरी हो रही है। जैसे ही सीट उपलब्ध होंगी, यात्रियों को नागपुर लाया जाएगा। -अंकुश गावंडे, जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी
Created On :   10 March 2026 11:49 AM IST












