- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रोज बन रहे नए रिकॉर्ड, गोल्ड 1100...
सोना-चांदी: रोज बन रहे नए रिकॉर्ड, गोल्ड 1100 रुपए बढ़कर 1.33 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

- सोमवार को गोल्ड 1100 रुपए बढ़कर 1.33 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ
- सिल्वर 5800 रुपए महंगा होकर 2.9 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंचा
Nagpur News. सोना-चांदी की चमक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़त के साथ दाेनों कीमती धातु रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोमवार को 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त लेकर सोना 1 लाख 33 हजार 300 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। उसी प्रकार चांदी भी 5800 रुपए की बढ़त के साथ 2 लाख 9 हजार 200 लाख रुपए किलो पर पहुंच गई है। शनिवार को नागपुर में सोना 1,32,200 रुपए पर था, वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2,03,400 रुपए किलो थी। इस साल अब तक सोना 57 हजार रुपए और चांदी 1 लाख 21 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।
गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण : ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकडे ने बताया कि अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे। रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं। ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं। उसी प्रकार सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी में भारी इस्तेमाल के कारण चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है। अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं। प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
और बढ़ सकते हैं दाम
राजेश रोकडे के अनुसार सोना और चांदी में तेजी का सिलसिला थमने वाला नहीं है। जल्द ही सोना डेढ़ लाख रुपए और चांदी के दाम 2.5 लाख रुपए के स्तर को छू सकते हैं।
Created On :   23 Dec 2025 5:40 PM IST












