- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सीएम बोले - जो कहा था वही हुआ,...
परिणाम से गदगद: सीएम बोले - जो कहा था वही हुआ, राज्य में भाजपा ही नंबर वन पार्टी, 2017 की तुलना में दोगुना चुने गए हैं नगरसेवक

- विपक्ष को दी विकास की राजनीति करने की सलाह
- मनपा चुनाव में भी इसी तरह के परिणाम की पुनरावृत्ति का दावा
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले - मैंने कहा था, 75 प्रतिशत नगराध्यक्ष महायुति के होंगे वैसे ही हुआ
Nagpur News. नगरपरिषद व नगरपंचायत के चुनाव परिणाम को भाजपा की बड़ी जीत ठहराते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में भाजपा ही नंबर है। 2017 की तुलना में दोगुना नगरसेवक चुने गए है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव परिणाम विधानसभा चुनाव के परिणाम की पुनरावृत्ति है। मनपा चुनाव में भी ऐसे ही परिणाम आएंगे। बकौल फडणवीस-मैंने पहले ही कहा था कि 75 प्रतिशत नगराध्यक्ष महायुति को होंगे। वैसे ही हुआ है। एकनाथ शिंदे व अजित पवार की पार्टी ने भी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वह विकास की राजनीति करें। विकास का मुद्दा ही जनता के बीच रखे। रविवार को पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री फडणवीस बोल रहे थे। उन्होंने कहा-राज्य में सर्वाधिक 129 नगराध्यक्ष भाजपा के चुने गए हैं। 48 प्रतिशत नगरसेवक भी भाजपा के ही चुने गए है। 2017 के चुनाव में भाजपा के 1602 नगरसेवक चुने गए थे, इस बार 3325 नगरसेवक चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की िवकास की राजनीति व सकारात्मकता को जनता ने स्वीकार किया है। 2014 के बाद राज्य में भाजपा को शहर और गांव में भरपूर समर्थन मिल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को मिले मतदान की संख्या पहले से कम नहीं थी।
यह भी पढ़े -आग से 5 फर्नीचर दुकानों को नुकसान, दमकल के तीन वाहनों की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू
टीम भाजपा की जीत
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह टीम भाजपा की जीत है। केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसे राज्य के सभी भाजपा नेता व मंत्रियों ने पूरा किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के अलावा प्रत्येक विभाग के नेता, मंत्री ने टीम वर्क के साथ काम किया। शिवसेना शिंदे व राकांपा अजित के साथ कुछ स्थानों पर मित्रवत मुकाबला हुआ। लेकिन कहीं भी किसी नेता या पार्टी के विरोध में नहीं कहा गया। हमने विकास की बातें की। यह चुनाव कार्यकर्ताओं का माना जाता है। कांग्रेस या अन्य विपक्ष के दल के नेता भले ही चुनाव प्रचार में अधिक नहीं दिखे हो लेकिन हमने प्रत्येक क्षेत्र में जनता से संवाद साधा। मैंने 10 हजार की जनसंख्या के गांव में भी सभा ली। इस जीत का पूरा श्रेय जनता को ही जाता है। वोट चोरी जैसे विपक्ष के मुद्दे को जनता ने स्वीकार नहीं किया है। जब तक विपक्ष इस तरह के मुद्दे उठाते रहेगा, भाजपा को ही लाभ मिलेगा।
Created On :   21 Dec 2025 7:33 PM IST












