Nagpur News: जिले में भाजपा का दबदबा,15 में 12 नगरपरिषद जीती, कांग्रेस को झटका और शिवसेना शिंदे ने दिखाई दमदारी

जिले में भाजपा का दबदबा,15 में 12 नगरपरिषद जीती, कांग्रेस को झटका और शिवसेना शिंदे ने दिखाई दमदारी
  • शेकाप के सहारे राकांपा शरद गुट भी सत्ता मे
  • शिवसेना शिंदे ने दिखाई दमदारी
  • नेताओं की प्रतिष्ठा थी दांव पर

Nagpur News. नगरपरिषद व नगरपंचायत के चुनाव में नागपुर जिले में भाजपा का दबदबा रहा है। भाजपा ने 15 में 12 नगरपरिषद की सत्ता पायी है। वहीं नगरपंचायतों में भी उसका दबदबा रहा है। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वह मोहपा नगरपंचायत तक ही सीमित रह गई है। शिवसेना शिंदे गुट ने रामटेक नगरपरिषद व पारसिवनी नगरपंचायत में दमदार प्रदर्शन किया है। राकांपा शरद गुट ने काटोल में शेकाप के साथ सत्ता पायी है। जिले में 2 नगरपरिषद व नगरपंचायत के चुनाव के लिए 2 दिसंबर को मतदान हुआ। न्यायालय की दखल के कारण नप व नपं के 9 सदस्यों के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ। रविवार को सभी के लिए मतगणना हुई। जिले में 15 नगरपरिषद व 12 नगरपंचायत हैं। इनमें से 2 नगरपंचायतों के लिए पहली बार चुनाव हुए। भाजपा ने कामठी, सावनेर, उमरेड, खापा, वाडी, कलमेश्वर नगरपरिषद व नगरपंचायत में एकतरफा जीत पायी है। बूटीबोरी नगरपंचायत में गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी जीती है। लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा की बी टीम के तौर पर गोंगपा का पैनल जीता है। उसमें भाजपा के ही अधिक कार्यकर्ताओं का समावेश है।

नेताओं की प्रतिष्ठा थी दांव पर

चुनाव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रतिष्ठा दांव पर थी। बड़ी जीत से भाजपा को राहत मिली है। विभाजन के बाद शिवसेना का प्रभाव काफी कम आंका जा रहा है। लेकिन राज्यमंत्री आशीष जैस्वाल के नेतृत्व में शिवसेना शिंदे ने रामटेक व पारसिवनी में जीत हासिल की है। जैस्वाल के नेतृत्व की शिवसेना में सराहना हो सकती है। लेकिन मौदा, भिवापुर, कांद्री-कन्हान में शिवसेना शिंदे की पराजय उसके लिए चिंतन का विषय हो सकता है। राकांपा शरद गुट ने काटोल नगरपरिषद में शेतकरी कामगार पक्ष से गठबंधन किया। उस गठबंधन की जीत हुई है। गठबंधन के मुख्य सूत्रधार पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख रहे हैं। देशमुख व राकांपा शरद गुट के लिए यह गुट राहत देनेवाली है। काटोल को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर राकांपा नहीं जीती है। सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। रामटेक के कांग्रेस सांसद श्याम बर्वे कांद्री के जिस वार्ड में रहते हैं वहां भी भाजपा जीती है। पूर्व मंत्री सुनील केदार सावनेर में कांग्रेस को एक भी जीत नहीं दिला पाए। सावनेर से केदार विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं।

Created On :   21 Dec 2025 5:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story