- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सफर में छात्रा से छेड़छाड़ , घटित...
Nagpur News: सफर में छात्रा से छेड़छाड़ , घटित वाकये से शिवशाही में हंगामा

Nagpur News एस.टी.महामंडल की शिवशाही बस में छात्रा से छेड़छाड़ घटना हुई है। घटित वाकये को लेकर हुए हंगामे से बस को वाड़ी थाने में ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पीड़ित 20 वर्षीय छात्रा अमरावती की है। नागपुर के आयुर्वेदीक महाविद्यालय में वह अध्ययनरत है। अवकाश होने से वह अपने गांव गई हुई थी। मंगलवार को वह एस.टी.महामंडल की शिवशाही बस क्र.एमएच 09 एफएल 1048 से अमरावती से नागपुर आ रही थी। उस दौरान गोंडखैरी से वाड़ी के बीच में रात करीब साढे़ से दस बजे छात्रा के पीछे की सीट पर बैठे यात्री प्रापर्टी डीलर मनाेज शंकरराव कुंडले (37) वर्धा रोड चिचभवन निवासी ने मौका देखकर छात्रा से छेड़छाड़ की।
पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह सीट पर सोया हुआ था। घटित प्रकरण को लेकर उसने छात्रा को नींद में हाथ लगने की आशंका जताई,जबकि छात्रा का कहना था कि उसने जानबूझकर अश्लील हरकत की है। जिसे लेकर छात्रा ने शोर मचाया। गाली-गलौज और विवाद हुआ। बात हाथापाई तक पहुंची थी। कुछ लोगों ने घटित प्रकरन का वीडियो बनाया। हंगामा और प्रकरण की गंभीरता से बस को वाड़ी थाने ले जाया गया। इस बीच आरोपी मनोज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
Created On :   13 May 2026 3:56 PM IST















