- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- होटल की रिसेप्शनिस्ट ने लगाई फांसी
सुसाइड: होटल की रिसेप्शनिस्ट ने लगाई फांसी
By - Anita Peddulwar |29 Nov 2023 5:05 AM GMT
परिवार गया था गुरुनानक जयंती कार्यक्रम में
डिजिटल डेस्क, वाड़ी नागपुर। नाका नंबर 10 आदिवासी सोसाइटी सिमरन मनजीत सिंह बहेल (26) सोमवार को दोपहर में फांसी लगा ली। सिमरन के माता-पिता गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर 12:30 बजे के दौरान गुरुद्वारा गए थे। शाम 5:00 बजे लौटे तो उन्हें सिमरन की लाश सीलिंग से लटकती हुई अवस्था में दिखी। वह रामदासपेठ स्थित नामी होटल में रिसेप्शनिस्ट थी। पिता ट्रासपोर्टर हैं। उसका ढाबा भी है। मां गृहिणी है। उसे दो भाई है। उसके पास मिली सुसाइड नोट में किसी के प्रति कुछ ऑब्जेक्शन नहीं है। मौके पर वाड़ी पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया। मामले की जांच वाड़ी पुलिस कर रही है।
Created On :   29 Nov 2023 5:05 AM GMT
Next Story