आगर विधानसभा उप निर्वाचन हेतु 8 उम्मीदवार "विधानसभा उप निर्वाचन-2020"
By - Aditya Upadhyaya |20 Oct 2020 4:18 AM GMT
आगर विधानसभा उप निर्वाचन हेतु 8 उम्मीदवार "विधानसभा उप निर्वाचन-2020"
डिजिटल डेस्क, आगर-मालवा। विधानसभा उप निर्वाचन-2020 हेतु सोमवार को नाम निर्देशन पत्र वापसी की अवधि पूर्ण हो चुकी है। आगर विधानसभा उप चुनाव हेतु अब 08 उम्मीदवार है, दो अभ्यार्थियों ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए है। आगर विधानसभा उप चुनाव हेतु भाजपा से मनोज मनोहर ऊंटवाल (बंटी), इंडियन नेशनल कांग्रेस से विपिन वानखेड़े, बहुजन समाज पार्टी से एडवोकेट गजेन्द्र कुमार बंजारिया, शिवसेना से मनोज झरबडे, प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी से राजेश गोयल तथा जगदीश मालवीय, जीडी जारवाल, मुकेश कुमार पगारिया निर्दलीय उम्मीदवार है।
Created On :   20 Oct 2020 8:52 AM GMT
Next Story