जंगली सुअर का शिकार करने वाले 9 शिकारी गिरफ्तार

9 hunters arrested for hunting wild pig
जंगली सुअर का शिकार करने वाले 9 शिकारी गिरफ्तार
जंगली सुअर का शिकार करने वाले 9 शिकारी गिरफ्तार


डिजिटल डेस्क सीधी।  कुसमी संजय टाइगर बफर जोन क्षेत्र से लगे ग्राम देवार्थ नौढिय़ा में विद्युत तार का जाल फैलाकर जंगली सुअरों का शिकार करने की जानकारी पर पहुंचे सहायक संचालक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने 9 शिकारियों को धरदबोचा जिनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुसमी बफर जोन क्षेत्र के नजदीकी गांव देवार्थ नौढिय़ा में जंगली सुअरों के अवैध शिकार की जानकारी टाइगर रिजर्व कर्मचारियों अधिकारियों को मिलने पर विभाग द्वारा देवार्थ नौढिय़ा से 9 जंगली सुअर के शिकारियों को पकड़ा गया। गांव में पाया गया कि बांस की बल्लिया लगाकर बिजली के तार के जाल फैलाकर जंगली सुअरों को मारा जाता था। विवेचना के दौरान स्वयं सहायक संचालक जया त्रिपाठी पहुचकर विवेचना करती देखी गई एवं उनके साथ बफर जोन के रेंन्ज आफीसर राजीव रंजन एवं मोहन पार्क के रेंन्ज आफीसर सीएल कोल, टमसार सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी श्री शुक्ला, संपत द्विवेदी, वनरक्षक सुरेश बैगा, वन रक्षक श्रीचंद पनिका के साथ वन विभाग चौकीदार मय स्टाफ टीम में शामिल था। बताते चले कि देवार्थ के ग्रामीण लाल बहादुर सिंह पिता महावीर सिंह सिहं उम्र 40 वर्ष, जगत बहादुर पिता दलबीर सिंह उम्र 25 वर्ष, सुखदेव पिता बजरंग सिंह उम्र 27 वर्ष, नरेंद्र पिता गेंदलाल सिंह उम्र 29 वर्ष, धनशाय सिंह पिता ननकू सिंह उम्र 55 वर्ष, इंद्रजीत बंशल पिता लोलर बंशल 25 बर्ष, कन्हैया लाल पिता रामचरण यादव उम्र 40 वर्ष, राजभान अगरिया पिता रामखेलावन अगरिया 28 वर्ष, राजबहादुर पिता फुलेल सिंह उम्र 18 वर्ष सभी निवासी देवार्थ नौढिया जो जंगली सूअर के शिकार मे शामिल थे उनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के सुडूल 3 के तहत 1972 की धारा 2, 9, 39, 50 एवं 51के तहत मामला पंजी बंद्ध कर लिया गया है।

Created On :   10 Sep 2020 5:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story