सीधी : मिनी स्मार्ट सिटी के लिए आमंत्रित की गयी निविदा, लागत राशि 21 करोड़

About 21 crore rupee is the tender amount for infrastructure development
सीधी : मिनी स्मार्ट सिटी के लिए आमंत्रित की गयी निविदा, लागत राशि 21 करोड़
सीधी : मिनी स्मार्ट सिटी के लिए आमंत्रित की गयी निविदा, लागत राशि 21 करोड़

डिजिटल डेस्क, सीधी। मिनी स्मार्ट सिटी की घोषणा बाद शहर में अधोसंरचना विकास के लिए निर्माण कार्यों हेतु मप्र अर्बन डेवलपमेंट कं. लिमि. द्वारा ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई हैं। निविदा की अनुमानित लागत राशि 21 करोड़ 8 लाख रुपए बताई गई है। मिनी स्मार्ट सिटी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद योजना केा मूर्त रूप देने निविदा आमंत्रण की सूचना नपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू ने दी है।

चिन्हित किए गए स्थल
नगर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए निर्माण स्थलों को चिन्हित किया गया है। स्थलों पर निर्माण कार्य की अनुमानित लागत तय की गई है। जहां शहर के जमोड़ी नए बस स्टैण्ड को 3.50 करोड़, सूखा नाला सौंदर्यीकरण में 5.50 करोड़, गोपालदास डैम के सौंदर्यीकरण में 5 करोड़ तथा सूखा नाला की गोपालदास पुल व सर्किट हाउस पुल के निर्माण में 2.70 करोड़ के टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा बीथिका भवन का सौंदर्यीकरण नगर की सड़कों पर फुटपाथ का निर्माण, स्ट्रीट लाइट और चौपाटी के निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।

जोरोंधा बस स्टैण्ड योजना से बाहर
मुख्यमंत्री द्वारा नगर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा पश्चात जोरौधा नवीन बस स्टैण्ड बनाए जाने की चर्चा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। कारण यह कि इसके पहले तक काफी चर्चा थी कि जोरौधा में नया बस स्टैण्ड बनेगा, लेकिन मिनी स्मार्ट सिटी के तहत नवीन बस स्टैण्ड को सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिए टेण्डर कराए जा रहे हैं।

जाहिर है नवीन बस स्टैण्ड सुविधायुक्त बन जाने के बाद दूसरी जगह बस स्टैण्ड बनाने पर कुछ वर्षों के लिए तो योजना पर विराम तो लग ही जाएगा। बता दें कि मप्र अर्बन डेवलपमेट कं लिमि. द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी हेतु जारी की गई निविदा आमंत्रण में जोरौध बस स्टैण्ड निर्माण कार्य को योजना से बाहर रखा गया है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार
नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने मिनी स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन हेतु 21 करोड़ के टेण्डर के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित लोकसभा सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक एवं सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव है।

 

Created On :   30 July 2018 7:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story