- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- ओपीएम में हादसा, कार्य के दौरान...
ओपीएम में हादसा, कार्य के दौरान ठेका मजदूर घायल

डिजिटल डेस्क,शहडोल। एशिया के दूसरे सबसे बड़े कागज कारखाने ओपीएम में हुए हादसे में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओपीएम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा है। अमलाई थाना क्षेत्र में स्थापित ओपीएम में मंगलवार की सुबह बकहो के वार्ड क्रमांक 14 निवासी सचिन वर्मा ठेका मजदूर चिपर हाउस के पायलेट में काम के दौरान मशीन की चपेट में आ गया। जिससे सचिन के हाथ मे गंभीर चोट आई। आनन फानन में उपचार के लिए बुढ़ार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Created On :   28 Dec 2022 1:37 PM IST
Next Story









