पुलिस को चकमा देकर भागा दुराचार का आरोपी - गढ़ा थाने में मचा हड़कम्प, काफी मशक्कत के बाद हुई गिरफ्तारी 

Accused of misdemeanor by dodging the police - created a stir in Ghana police station, arrested
पुलिस को चकमा देकर भागा दुराचार का आरोपी - गढ़ा थाने में मचा हड़कम्प, काफी मशक्कत के बाद हुई गिरफ्तारी 
पुलिस को चकमा देकर भागा दुराचार का आरोपी - गढ़ा थाने में मचा हड़कम्प, काफी मशक्कत के बाद हुई गिरफ्तारी 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । गढ़ा थाना क्षेत्र में दुराचार के एक आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में मुलायजे के लिए अस्पताल भेजा गया था। मुलायजा होने के बाद उसे वापस थाने लाया गया था। जानकारों के अनुसार थाने के सामने वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर ऑटो से कूदकर भाग गया। आरोपी के भागने से थाने में हड़कम्प मच गया और फिर उसकी तलाश शुरू की गयी। देर रात आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की साँस ली। 
सूत्रों के अनुसार शहपुरा भीटा थाना क्षेत्र में रहने वाले गौरीशंकर चौधरी के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने की शिकायत पर दुराचार, अपहरण व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने उसके गाँव से गिरफ्तार किया था। आरोपी की गिरफ्तारी की जाने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में  मुलायजे के लिए ऑटो से अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में मुलायजा होने के बाद उसे वापस थाने लाया गया और जैसे ही ऑटो थाने के सामने पहुँचा आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर ऑटो से कूदा और दौड़ लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी को भागता देख पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह थाने के सामने छोटे जैन मंदिर की गली में घुसकर फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने की जानकारी लगने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए थाने के स्टाफ को अल्टीमेटम देकर आरोपी को पकडऩे में लगाया था। 
देर रात पकड़ा गया आरोपी 
जानकारों के अनुसार थाने के सामने से भागा आरोपी देर रात उसी स्थान पर पकड़ा गया जहाँ से उसने पुलिस को चकमा दिया था। पकड़े जाने के बाद आरोपी की जमकर धुनाई की गयी और उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

-- दुराचार के आरोपी को मुलायजे के लिए थाने के दो सिपाहियों के साथ अस्पताल भेजा गया था जो कि रास्ते से फरार हो गया था। उक्त आरोपी को डेढ़ घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

शफीक खान, टीआई

Created On :   17 July 2020 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story