मेरे मुख्यमंत्री बनने पर बालासाहेब ठाकरे को खुशी हुई होगी - शिंदे 

Balasaheb Thackeray must have been happy if I became Chief Minister - Shinde
मेरे मुख्यमंत्री बनने पर बालासाहेब ठाकरे को खुशी हुई होगी - शिंदे 
कार्यक्रम मेरे मुख्यमंत्री बनने पर बालासाहेब ठाकरे को खुशी हुई होगी - शिंदे 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरे प्रदेश का मुखिया बनने पर शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को खुशी हुई होगी। शिंदे ने कहा कि बालासाहेब को आनंद हुआ होगी कि उनका एक कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया है, जो राज्य की सामान्य जनता को न्याय देने का प्रयास कर रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री अंधेरी में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुक्ति फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालासाहेब के मन में कोई स्वार्थ नहीं था। उनके मन में त्याग की भावना थी। बालासाहेब ने कभी यह नहीं देखा था कि उन्हें क्या मिलेगा? उन्होंने हमेशा लोगों को कुछ न कुछ दिया है। बालासाहेब हमारे आधार स्तंभ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। राज्य में स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण है। स्थानीय निकायों में किसी सीट पर महिला आरक्षण होने पर उस सीट पर पुरुष उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकता है। लेकिन महिलाएं सामान्य सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में महिलाओं का आरक्षण बढ़ेगा और पुरुषों की सीटें और कम हो सकती हैं। 
 

Created On :   5 March 2023 3:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story