- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
बिहार: सीमा पर नेपाल पुलिस ने की फायरिंग, एक भारतीय की मौत, 3 घायल

हाईलाइट
- बिहार में सीमा पर नेपाल की ओर से गोलीबारी
- एक भारतीय की मौत, तीन लोग घायल हुए
डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी। भारत-नेपाल के बीच जारी तनाव के दौरान शुक्रवार को बिहार में सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई फायरिंग में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं एक भारतीय व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया गया है।
Bihar: One dead, two injured in firing in Sitamarhi near India-Nepal border, confirms Sashastra Seema Bal IG of Bihar sector. Locals allege it was caused due to firing from Nepal side. pic.twitter.com/zr5YaJN9YE
— ANI (@ANI) June 12, 2020
डीजी शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कुमार राजेश चंद्रा ने कहा, शुक्रवार सुबह करीब 8.40 बजे एक परिवार नेपाल जा रहा था। उन्हें नेपाली सुरक्षाकर्मियों ने बॉर्डर पर रोक दिया और वापस जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर बहस हुई। नेपाल के सुरक्षाकर्मियों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें 3 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। नेपाली सुरक्षाकर्मियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि वे उसे रिहा कर दें और मामला आगे न बढ़े। सबकुछ नेपाल में हुआ भारत में नहीं।
One person has been detained by Nepali security personnel & we're in talks with them so that they release him&matters don't escalate. Everything happened in Nepal, not on the Indian side: DG SSB Kumar Rajesh Chandra to ANI
— ANI (@ANI) June 12, 2020
मृतक का नाम डिकेश कुमार (उम्र 25 वर्ष) है। उमेश राम और उदय ठाकुर समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद से सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा, घटनास्थल पर पुलिस पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, पिछले कुछ समय से भारत-नेपाल के बीच बॉर्डर को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद कालापानी और लिपुलेख को लेकर है। नवंबर 2019 में भारत के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक नए नक्शे में कालापानी क्षेत्र को शामिल किया गया था। इस पर नेपाल अपना दावा करता रहा है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।