Crime : चाचा को भतीजों ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, जानिए - कैसे 45 मिनट में हुई 5.10 लाख की चोरी

Crime: nephews killed an uncle, Know - how 5.10 lakh was stolen in 45 minutes
Crime : चाचा को भतीजों ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, जानिए - कैसे 45 मिनट में हुई 5.10 लाख की चोरी
Crime : चाचा को भतीजों ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, जानिए - कैसे 45 मिनट में हुई 5.10 लाख की चोरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। काटोल में खेत के तार कंपाउंड व मेड़ को लेकर हुए विवाद में भतीजों ने चाचा की कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर हत्या कर दी। चाचा के बेटे को जख्मी कर दिया। मृतक अशोकराव बाबूराव गाढ़वे (40), पारड़सिंगा निवासी है। घायल हर्षल गाढ़वे (18) की शिकायत पर काटोल पुलिस ने आरोपी गोपाल मधुकर गाढ़वे (29) और उसके छोटे भाई प्रफुल (27), पारड़सिंगा निवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार काटोल थाने से करीब 10 किमी दूर एरंडा परिसर में गत 17 जून को दोपहर करीब 1 बजे भतीजा गोपाल  और प्रफुल का चाचा अशोकराव के साथ खेती के तार कंपाउंड और मेड़ को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में हर्षल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इससे तैश में आए भतीजों ने अशोकराव के सिर पर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी अशोकराव को पहले ग्रामीण अस्पताल काटोल में भर्ती कराया गया। पश्चात उन्हें लता मंगेशकर अस्पताल, हिंगना भेजा गया, जहां उपचार के दौरान अशोकराव की मौत हो गई। हर्षल गाढ़वे की शिकायत पर काटोल पुलिस ने आरोपी गोपाल व प्रफुल गाढ़वे के खिलाफ धारा 302, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले की जांच काटोल थाने के उप-निरीक्षक आकाश शाही कर रहे हैं।

45 मिनट में 5.10 लाख की चोरी

उधर शांति नगर इलाके में 45 मिनट के भीतर एक मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने सहित करीब 5.10 लाख रुपए का माल चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रूपेश पांडे और अब्दुल रहमान उर्फ  रम्मू है। शांति नगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को छानबीन कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3.30 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार शांति नगर में काली माता मंदिर के सामने प्लाॅट नं.-193, तुलसी नगर निवासी कृष्णा झा (30) ने शांति नगर थाने में 20 अप्रैल 2021 को चोरी की शिकयत दर्ज कराई थी। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि, 16 अप्रैल को बिहार में भांजे की शादी थी। 10 अप्रैल 2021 को बड़े पिता, बड़ी मां, बच्चे और बड़ा भाई बलराम सहित शादी में शामिल होने गया था। 20 अप्रैल को कृष्णा और बलराम शादी से लौटने के बाद बलराम मुदलियार ले-आउट में अपने घर चला गया। चूंकि कृष्णा  बड़े पिता के पास रहता था। बड़े पिता व साथ में गए अन्य लोग बिहार में ही रुक गए, इसलिए कृष्णा घर में अकेला था। खाना खाकर लौटा तो सामान बिखरा पड़ा था : रात करीब 9.30 बजे कृष्णा मकान और कंपाउंड वॉल के गेट को ताला लगाकर मुदलियार नगर भाई के यहां भोजन करने चला गया। करीब 45 मिनट बाद यानी रात करीब 10.15 बजे घर लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों अलमारी से नकद 50 हजार, सोने-चांदी के गहने सहित करीब 5.10 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया था। पश्चात कृष्णा ने शांति नगर थाने में शिकायत की। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने 11 मवेशियों को छुड़ाया, 2 गिरफ्तार

मालवाहक में निर्दयतापूर्वक ले जा रहे 11 मवेशियों को भिवापुर पुलिस ने छुड़ाया। मामले में अजय धनराज चौधरी  (25) नागतरोली, भिवापुर और कुंदन गोयल (20) निष्ठी, पवनी, भंडारा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। भिवापुर पुलिस को कुछ लोग मालवाहक में मवेशी भरकर ले जाने की गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर भिसी- उमरेड मार्ग के सालेभट्टी परिसर में नाकाबंदी लगाई गई। जांच के दौरान वाहन क्रमांक  एमएच-40, बीएल- 0722 को रोक कर तलाशी लेने पर करीब 11 मवेशी निर्दयतापूर्वक बंधे हुए थे। वाहन सहित कुल 4 लाख 44 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। हवलदार उमेश झिंगरे की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भिवापुर थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आगे की  जांच उपनिरीक्षक प्रकाश चंगोले कर रहे हैं। कार्रवाई को भिवापुर के थानेदार  यशवंत सोलसे,  उपनिरीक्षक प्रकाश चंगोले, हवलदार उमेश झिंगरे, सिपाही संदेश रामटेके, रवीन्द्र लेंडे आदि ने अंजाम दिया।

बंद मकान से 2 लाख 21 हजार की चोरी

उधर कन्हान पुलिस स्टेशन अंतर्गत पिपरी रोड अशोक नगर निवासी रत्नमाला तांडेकर के मकान का लोहे का गेट व दरवाजा तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी से सोने के गहने, चांदी के सिक्के सहित नकद 25 हजार रुपए इस प्रकार कुल 2 लाख 21 हजार 665 रुपए के माल पर हाथ साफ कर लिया। कन्हान पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून की दोपहर 1 बजे के दौरान फरियादी रत्नमाला लक्ष्मण तांडेकर घर में ताला लगाकर अपनी बेटी के घर गई थी। गुरुवार 17 जून को जब वह घर वापस आई तो उन्होंने देखा कि, लोहे के गेट का ताला टूटा है तथा लकड़ी के दरवाजे की कुंडी भी टूटी दिखाई दी। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। पता चला कि, अज्ञात चोर ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अवैध रूप से घर में प्रवेश कर बेडरुम की अलमारी के लॉकर में रखी सोने की पोत 16 ग्राम कीमत 16 हजार 475 रुपए, चेन 6.5 ग्राम कीमत 20 हजार 725 रुपए, अंगूठी 1.7 ग्राम कीमत 5 हजार 630 रुपए, 30 ग्राम की अंगूठी कीमत 24 हजार 600 रुपए, 7 ग्राम की 2 अंगूठी कीमत 22 हजार 410 रुपए, 30 ग्राम की सोने की चेन कीमत 1 लाख 5 हजार 825 रुपए, चांदी के सिक्के कीमत 1000 रुपए और नकद 25 हजार रुपए इस प्रकार कुल 2 लाख 21 हजार 665 रुपए का माल नदारद दिखाई दिया। फरियादी रत्नमाला तांडेकर की शिकायत पर कन्हान पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कन्हान के उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुख्तार बागवान व कन्हान पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अरूण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक जावेद शेख कर रहे हैं। 

अवैध शराब विक्रेता के घर पुलिस का छापा

यशोधरा नगर में एक अवैध शराब विक्रेता के घर पर पुलिस के विशेष दस्ते ने छापा मारकर करीब 13 हजार रुपए की देसी शराब जब्त की।  आरोपी   शैलेश उर्फ  लाला रमेश चव्हाण (47), धम्मदीप नगर, नाग मंदिर के पीछे  यशोधरा नगर निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दस्ते के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय  भिसे  सहयोगियों ने  गुप्त सूचना मिली यह कार्रवाई की। सूचना थी कि, लाला बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब बेचता है। आरोपी के घर के हाॅल में अलग-अलग प्लास्टिक की बोरी में देसी शराब की 378 बोतलें शराब मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शराब के लिए बेचैन पति ने लगा ली फांसी

पत्नी और मां ने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना किया तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांचपावली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया। मृतक लष्करीबाग निवासी सतीश जांभुलकर (44) है। वह कोई काम नहीं करता था। पत्नी सुचिता मेयो अस्पताल के सामने कपड़ों की दुकान लगाती है। मां वहीं पर फल बेचती है। लगभग आठ दिन पहले मां और पत्नी ने उसे शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। चूंकि, सतीश शराब का आदी था, इसलिए वह बेचैन हो गया था। आठ दिन वह सोया भी नहीं था। शनिवार के सतीश ने सीलिंग फैन को दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

व्यापारी को देख चोर ने खुद को बाथरूम में बंद किया

नशे का शौक पूरा करने के लिए दिनदहाड़े दो युवकों ने दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान दुकान मालिक आ धमकने पर एक युवक ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग निकला। बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना शनिवार को एमआईडीसी थानांतर्गत हुई। वैशाली नगर निवासी रंजीव झलकदेव सिंह (43) की लोकमान्य नगर में एल्युमिनियम और हार्डवेयर की दुकान है। घटना वाले दिन सुबह 11.30 से 12 बजे के बीच रंजीव ने दुकान खोली, तो उसे दुकान के पीछे से दीवार तोड़ने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर रंजीव वहां पहुंचा। रंजीव को देखते ही दुकान की दीवार तोड़ रहा आरोपी कृष्णा गोविंद दास (37), गजानन नगर वहीं पास में बाथरूम में घुस गया और खुद को बंद कर लिया, जबकि उसका साथी धर्मेंद्र सोमनाथ शहा (26), गजानन नगर निवासी मौका पाकर भाग खड़ा हुआ। दिनदहाड़े चोरी के इस प्रयास की घटना से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। रंजीव ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। पश्चात कृष्णा की निशानदेही पर धर्मेंद्र को भी कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी युवक नशा करने के आदी हैं। नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। योगेश बहादुरे मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। 

कुख्यात बदमाश पसेरकर को भेजा जेल

शहर पुलिस आयुक्त के आदेश पर कुख्यात बदमाश दुर्गेश उर्फ कमल प्रकाश पसेरकर (45), तिवारी ले-आउट, हिंगना टी-प्वाइंट, राणा प्रताप नगर निवासी के खिलाफ पुलिस ने झोपडपट्टी दादा कानून (एमपीडीए) की कार्रवाई कर उसे सेंट्रल जेल में भेज दिया गया है। 19 जून को पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को जल्द औरंगाबाद मध्यवर्ती कारागृह में भेज दिया जाएगा। आरोपी पसेरकर पर शहर के करीब आधा दर्जन थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष  2018 में अंबाझरी पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। बावजूद पसेरकर ने आपराधिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखा। इस बारे में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को शिकायतें मिलने पर उसके खिलाफ एमपीडीए की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया। अपराध शाखा पुलिस विभाग के प्रभारी उपायुक्त सारंग आवाड व पुलिस उपायुक्त नूरूल हसन के मार्गदर्शन में राणाप्रतानगर पुलिस ने कार्रवाई की। 

युवती का पीछा करने वाले युवक पर मामला दर्ज

बजाज नगर थानांतर्गत निवासी 19 वर्षीय युवती का बस्ती में ही रहने वाला युवक राजेश मोहन वर्मा (23) एकतरफा प्रेम के चलते पीछा करता था। उससे जबरन बात करने का प्रयास करता था। इससे बस्ती में युवती की बदनामी होने लगी थी। शनिवार को भी राजेश ने फिर पीछा किया। उसकी हरकतों से परेशान होकर आखिरकार युवती ने मामले की शिकायत की। छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

मां के घर जाना महंगा पड़ा

नंदनवन थानांतर्गत शनिवार को दिनदहाड़े किसी ने सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़िता मां के घर गई थी। प्रकरण दर्ज किया गया है। रमना मारोती नगर निवासी आंचल तेजराम पडोले (24) दोपहर में करीब 2.30 बजे घर को ताला लगाकर मां से मिलने पारडी गई थी। इस दौरान किसी ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। आभूषणों की कीमत सवा दो लाख रुपए बताई जा रही है।

एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर निकाली रकम

एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रकम निकालने का प्रकरण शनिवार को लकड़गंज थाने में दर्ज किया गया। अभी तक आरोपी का काेई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित वर्धमान नगर में जिगर पैलेस निवासी अभिजीत वैद्य (39) है। अभिजीत का एसबीआई में खाता है। 14 जून की शाम को किसी अभिजीत के खाते से दस हजार रुपए नकद निकाल लिए। संदेह है कि, किसी ने एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच-पड़ताल साइबर सेल को सौंपी गई है।

युवक ने घर में की फांसी लगाकर आत्महत्या

हुड़केश्वर इलाके में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम विवेक दुर्योधन इंगोले (35) है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिसके अनुसार शिवमंगल अपार्टमेंट निवासी विवेक ने गत 18 जून को शाम करीब 6.30 से 7  बजे के बीच छत के हुक में ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हुड़केश्वर थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। 

 

 

Created On :   20 Jun 2021 11:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story