'मुंबई फिल्म सिटी' का होगा रिडेवलपमेंट, सरकार से मिली मंजूरी

Dadasaheb Phalke Film City Redevelopment Plan approved
'मुंबई फिल्म सिटी' का होगा रिडेवलपमेंट, सरकार से मिली मंजूरी
'मुंबई फिल्म सिटी' का होगा रिडेवलपमेंट, सरकार से मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के गोरेगांव स्थित दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी के पुनर्विकास योजना को सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत पूरा करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की मूलभूत सुविधा समिति की बैठक हुई। दादासाहेब फालके फिल्म सिटी में विश्वस्तर की शूटिंग सुविधा, पर्यटन एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह समिति बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने पुनर्विकास को मंजूरी एसबीआई कैप संस्था की नियुक्ति करने की शर्त पर दी है।

फिल्म सिटी का होगा पुनर्विकास

बैठक में महाराष्ट्र चित्रपट, रंगभूमि और सांस्कृतिक विकास महामंडल ने फिल्म सिटी के पुनर्विकास योजना को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मी सिटी के पुनर्विकास का काम पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवसायिक रूप से किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुनर्विकास को मंजूरी एसबीआई कैप संस्था की नियुक्ति करने की शर्त पर दी है। इसके माध्यम से आर्थिक पहलुओं की रिपोर्ट तैयार करेगी। जिससे पता चल सकेगा कि क्या पुनर्विकास योजना आर्थिक दृष्किोण से फायदेमंद है।

शूटिंग के लिए नए आधुनिक स्टूडियो का निर्माण

फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए नए आधुनिक स्टूडिओ का निर्माण, बॉलीवुड टूरिज्म शुरू करने के लिए आर्थिक नीति बनाने, मिलनेवाली आय में से राजस्व की भागीदारी सुनिश्चित करने, मुनाफा प्राप्त करने के रास्ते समेत अन्य पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिल्मसिटी के पुनर्विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से विश्वस्तर की सुविधाएं मुहैया कराने, मनोरंजन और पर्यटन की सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। दादासाहेब फालके फिल्म सिटी में विश्वस्तर की शूटिंग सुविधा, पर्यटन एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह समिति बनाई गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मी सिटी के पुनर्विकास का काम पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवसायिक रूप से किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुनर्विकास को मंजूरी एसबीआई कैप संस्था की नियुक्ति करने की शर्त पर दी है।

Created On :   28 Nov 2017 5:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story