प्रदेश सरकार की निःशक्त कल्याण योजना ने दिया सहारा (खुशियों की दास्ताँ) व्हील चेयर का सहारा मिलने से प्रसन्न है दिव्यांग मनीष!

प्रदेश सरकार की निःशक्त कल्याण योजना ने दिया सहारा (खुशियों की दास्ताँ) व्हील चेयर का सहारा मिलने से प्रसन्न है दिव्यांग मनीष!
प्रदेश सरकार की निःशक्त कल्याण योजना ने दिया सहारा (खुशियों की दास्ताँ) व्हील चेयर का सहारा मिलने से प्रसन्न है दिव्यांग मनीष!

डिजिटल डेस्क | आगर-मालवा बुधवार को कलेक्टर भवन में जिले के ग्राम भ्याना निवासी मदन लाल अपने पोते दिव्यांग मनीष के लिए व्हील चेयर की आस लगाकर कलेक्टर कार्यालय में पहुचे, मनीष के चेहरे पर तब खुशी झलक पड़ी, जब कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग के नीलेश झासिया ने उन्हें व्हील चेयर प्रदान कर दी।

व्हील चेयर पाते ही दिव्यांग मनीष प्रसन्न हो गए, मनीष के चेहरे की प्रसन्नता देखते हुए दादा मदनलाल कहते हैं कि मनीष जन्म से ही दिव्यांग है, दिव्यांगता के कारण स्वयं के दैनिक कार्य करने एवं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में बड़ी ही परेशानी होती है, वे सोचते थे कि मनीष के पास कुछ ऐसा साधन हो जिसके माध्यम से वो रोजमर्रा के काम स्वयं आसानी से कर सके, व्हील चेयर उपलब्ध करवाने की आस लेकर वे ग्राम भ्याना से आगर मालवा जिला मुख्यालय पहुँचे और उन्होंने महिला बल विकास और चाइल्ड हेल्पलाइन को दिव्यांगता के बारे में अवगत करवाया।

सम्बंधित विभाग एवं आवेदक द्वारा जिला कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा को आवेदन देकर अपनी समस्या बताई। जिस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने तत्काल व्हील चेयर प्रदान करने के निर्देश दिए । सामाजिक न्याय विभाग के शाखा प्रमुख द्वारा तत्काल व्हील चेयर दिव्यांग मनीष को प्रदाय की गई। वे कहते हैं कि उन्हें सरकार की योजना में प्रतिमाह खाद्यान्न एवं दिव्यांग पेंशन भी प्राप्त हो रही है! प्रसन्न होते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से अनेक दिव्यांग लोगो की समस्या तुरंत हल हो रही है।

Created On :   9 July 2021 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story