वाहन सावधानी से चलाएं घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है : एआरटीओ

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बलिया वाहन सावधानी से चलाएं घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है : एआरटीओ

डिजिटल डेस्क, बलिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरूण कुमार राय ने एक भेट वार्ता में बताया कि इन दिनों कांवरियों के जुलूस को देखते हुए सभी बस मालिक, सभी वाहन चालक अपनी गाड़ियों को हाई स्पीड में ना चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें और शराब कतई ना पिए। जो वाहन मालिक अभी तक अपना फिटनेस नहीं कराए हैं। वाहनों का वह तत्काल फिटनेस करा लें नहीं तो उनके विरुद्ध मोटर एक्ट अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पहुचाना है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। ओवरलोडिंग, ओवरटेक और हाई स्पीड में गाड़ी को ना चलाएं। यह कानून जुर्म है। सुरक्षित घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे विभाग के कर्मचारी जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे है ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सकेउन्होंने वाहन चालकों से अपील किया है कि वाहन सावधानी से चलाएं घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है।

Created On :   6 Aug 2022 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story