विदाई समारोह का आयोजन क्षेत्र पंचायत सभागार में दिन के दो बजे 

Farewell ceremony organized in Kshetra Panchayat auditorium at two oclock in the day
विदाई समारोह का आयोजन क्षेत्र पंचायत सभागार में दिन के दो बजे 
फूलपुर विदाई समारोह का आयोजन क्षेत्र पंचायत सभागार में दिन के दो बजे 

डिजिटल डेस्क, फूलपुर।फूलपुर ब्लाक मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत का प्रभार प्राप्त बाबूराम यादव 31 मार्च को सरकारी निर्धारित आयु सीमा पूर्ण होने के बाद सरकारी सेवा से मुक्त हो गये। सेवा समाप्त के बाद स्थानीय ब्लाक के प्रधानों ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी आदि द्वारा सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दिन में दो बजे विदाई समारोह का आयोजन ब्योबृद्ध ग्राम प्रधान सरावा की अध्यक्षता में शुरू हुआ, संचालन प्रमोद कुमार यादव ने किया। सर्व प्रथम समस्त कर्मचारियों सहित प्रधानों ने रिटायर्ड एडीओ पंचायत का माल्यार्पण कर सम्मानित करने के साथ ही अंग वस्त्र भेंट किया, समस्त उपस्थित ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत बाबूराम यादव के कार्यकाल की सरहाना करते हुए कहा ऐसा मृदभाषी व्यक्तित्व का अधिकारी अब तक नही मिला, प्रधान अमरेथु उमाशंकर यादव ने कहा कि मैं दूसरी बार ग्राम प्रधान हूं, इसके पहले प्रधान था, उससे पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में ब्लाक मुख्यालय आना जाना रहा, कितने एडीओ पंचायत आये गए, और ऐसा एडीओ पंचायत हम सबको नही मिले, कहा कि किसी कार्य के लिए जाए तो नही शब्द जुबान पर नही था, हंसकर मिलना, व्यवहार ऐसा की प्रतीक ही नही होता था कि आप अधिकारी है। आप की जितनी प्रशंसा की जाये कम है, कहा कि मैं ईश्वर से इनके दीर्घायु की कामना करते हुए सकुशल जीवन वितीत करने की कामना करता हुँ। अन्य ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी। अंत में हीरो की वाइक कर्मचारियों द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान की गई। जिसकी चाभी जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, प्रधान लल्लन यादव ने प्रदान किया। इस अवसर सेवा मुक्त हुए एडीओ बाबूराम यादव ने समस्त प्रधानों कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आखिरी ब्लाक मेरा था जहा कम समय मुझे सेवा करने को मिला पर यहा की यादे सदैव मेरे मन मस्तिक में रहेगी।इस अवसर पर राम सिंगार यादव,वीरेन्द्र यादव,भूषण, रविन्द्र यादव, लक्खी लाल, अजित चौधरी, अरुण यादव सहित सैकड़ो की संख्या में प्रधान कर्मचारी उपस्थित रहे।

Created On :   4 April 2022 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story