4 नए संक्रमित मिलने के साथ 102 पर पहुंचा आंकड़ा

Figure reached 102 with 4 new infected
4 नए संक्रमित मिलने के साथ 102 पर पहुंचा आंकड़ा
4 नए संक्रमित मिलने के साथ 102 पर पहुंचा आंकड़ा

डिजिटल डेस्क  छतरपुर । जिले में शुक्रवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो संक्रमित पुराने संक्रमित एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के बहन- बहनोई हैं। इनके सैंपल शुक्रवार को संक्रमित डॉक्टर की शिकायत पर लिए गए थे, जिनकी शुक्रवार को देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतते हुए दो दिन बाद विशेषज्ञ डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई। अब उनके सैंपल कराए जा रहे हैं। इसके अलावा शुक्रवार की सुबह दूधनाथ मंदिर के समीप निवासी 50 वर्षाीय महिला भी पॉजिटिव मिली, वहीं हटवारा निवासी एक 56 वर्षीय इलैक्ट्रिकल्स का व्यापारी संक्रमित मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 102 हो चुकी है, जबकि एक पेशेंट की मौत हो गई है। वहीं 65 मरीज स्वस्थ होकर घट लौट चुके हंै। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 36 हो गई है। उधर सागर में मृत छतरपुर के रिटायर्ड शिक्षक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक संक्रमित के संपर्क में आई महिला
दूधनाथ मंदिर के समीप निवासी रिटायर्ड मृतक शिक्षक के संपर्क में आने से 50 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। जिसके परिवार में अभी 6 लोग अन्य हंै। वहीं इलैक्ट्रिकल व्यापारी की कोई कांटैक्ट हिस्ट्री नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि संभव है कि व्यापरी दुकान के सिलसिले में अन्य शहर गया हो। देर रात स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों के घरों को सील कर दिया और आसपास के मकानों को शामिल करके कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया।

डॉक्टर के कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के सैंपल लेने में की गई देरी
एनेस्थीसिया विशेषज्ञ संक्रमित डॉक्टर के  भोपाल से लौटने के बाद 15 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। वे 13 एवं 14 जुलाई को महोबा रोड स्थित अपने बहन बहनोई के घर और गढ़ीमलहरा अपने भाई के घर गए थे। मगर विभाग ने दो दिन तक इनसे संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी नहीं ली। जब डॉक्टर ने शिकायत की, तब सुबह उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल हुए। इनमें से उनकी 50 वर्षीय बहन और 56 वर्षीय बहनोई संक्रमित मिले हैं। इनके परिवार में 8 सदस्य शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट आना शेष हैं। डॉक्टर ने महामारी विशेषज्ञ डॉ. आशीष जैन पर लापरवाही पूर्ण कार्य करने के आरोप लगाए हंै, जिससे संपर्क में आए लोगों की सूची देर से तैयार हो पाई।

 

Created On :   18 July 2020 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story