- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- सीधी में सवा करोड़ रुपये का पकड़ा...
सीधी में सवा करोड़ रुपये का पकड़ा गया गांजा

By - Bhaskar Hindi |19 Sep 2021 8:48 AM GMT
- नमक की बोरियों के बीच छिपाए थे गांजा सीधी में सवा करोड़ रुपये का पकड़ा गया गांजा
डिजिटल डेस्क सीधी। नमक की बोरियों के बीच एक करोड़ 21 लाख 40 हजार मूल्य के गांजा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शहर के समीप बटौली गांव में बीती रात एक वाहन में 12 क्विंटल 14 किलो गांजा ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दविश देकर गांजे को तो जब्त कर लिया किन्तु आरोपी फरार हो गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सीधी की पुलिस को 18-19 सितम्बर की दरम्यानी रात सूचना मिली की वाहन क्रमांक जेएच 01 डीएक्स 5747 में गांजा भरकर ले जाया जा रहा है। जिस वाहन में गांजा होने की जानकारी मिली थी उसमे गांजे को छिपाने के लिए नमक की बोरियां रख दी गईं थीं। बाद में जब छानबीन की गई तो 12 क्विंटल 14 किलो गांजा कुल कीमत 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार रूपये पकड़ में आ गया।
Created On :   19 Sep 2021 2:18 PM GMT
Tags
Next Story