सागर : छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड

girl commited sucide
सागर : छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड
सागर : छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, सागर। मंगलवार को एमपी के सागर नगर के केंट थाना के अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा खुमान के रहने वाले स्कूल क्रमांक-2 की छात्रा ने गांव के ही एक युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी से परेशान होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

गांव बरखेड़ा खुमान निवासी छात्रा प्रियंका अहिरवार (18) ने मंगलवार सुबह अपने घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मृत्यु हो गई। थाना इंचार्ज ने बताया कि अस्पताल में छात्रा ने मरणासन्न अवस्था में दिए अपने बयान में बताया कि पिछले कई दिनों से गांव का ही आरोपी युवक करण अहिरवार लगातार उसके साथ छेड़खानी करता था। गांव से स्कूल आने के दौरान आरोपी बस में भी उससे छेड़छाड़ कर गंदे कमेन्ट करता था। जिस कारण पिछले 8-10  दिन से प्रियंका स्कूल भी नहीं जा रही थी।

केंट थाना पुलिस ने दोपहर में छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी करण के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। छात्रा की मृत्यु उपरांत आरोपी के खिलाफ धारा 306 का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 

Created On :   5 Sep 2017 4:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story