शिक्षक पुरस्कार समारोह पर सरकार खर्च करेगी 1 करोड़ 81 लाख रुपए 

शिक्षक पुरस्कार समारोह पर सरकार खर्च करेगी 1 करोड़ 81 लाख रुपए 
शिक्षक पुरस्कार समारोह पर सरकार खर्च करेगी 1 करोड़ 81 लाख रुपए 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद राज्य सरकार शिक्षक पुरस्कार समारोह पर 1 करोड़ 81 लाख 50 हजार रुपए खर्च करेगी। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों को दिए जाने वाले राज्य पुरस्कार, सावित्रीबाई फुले पुरस्कार तथा आदिवासी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले साल 2017-18 के पुरस्कार समारोह के आयोजन पर यह राशि खर्च होगी।

शुक्रवार को सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने पुरस्कार समारोह के खर्च संबंधी मंजूरी के लिए शासनादेश जारी किया। राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक दिवस पर 5 सिंतबर को पुरस्कार वितरण और सत्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने शिक्षकों को 15 अगस्त को राज्य शिक्षक पुरस्कार घोषित किया जाता है।

साल 2017-18 के लिए राज्य आदर्श शिक्षक पुरस्कार का प्रस्ताव ऑनलाइन मंगाया जा चुका है। पुरस्कार समारोह के आयोजन पर होने वाले अनुमानित खर्च का प्रस्ताव पुणे स्थित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 6 जुलाई को शिक्षा विभाग के पास प्रस्ताव भेजा था। जिसको मंजूर करके निधि प्रदान की गई है।  

 

Created On :   13 July 2018 2:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story