विवाह के स्वागत समारोह से दूल्हा गिरफ्तार 

Groom arrested from wedding reception
विवाह के स्वागत समारोह से दूल्हा गिरफ्तार 
नाबालिग को गर्भवती बनाने का आरोप विवाह के स्वागत समारोह से दूल्हा गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, सिंदी रेलवे। परिसर के एक नाबालिग के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती बनाने के बाद उसे  छोड़ भंडारा जिले की युवती  के साथ विवाह कर रहे आरोपी दूल्हे को पुलिस ने स्वागत समारोह मंडप से उठाकर गिरफ्तार किया। इस घटना से परिसर में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। आरोपी सिंदी रेलवे निवासी प्रशांत खैरे (25) है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और नाबालिग खेतीहर मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। दोनों एक साथ काम करने जाते थे। पीडि़ता के माता-पिता नहीं है। उसका एक बड़ा भाई है जो कि काम की तलाश में है। 

आरोपी पिछले दो साल से नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका शोषण कर रहा था। जिसके कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। आरोपी प्रशांत ने नाबालिग को पता न चलते भंडारा जिले की एक लड़की के साथ गुपचुप तरीके से विवाह किया। रविवार को उसके यहां स्वागत समारोह शुरू था। यह बात नाबालिग पीड़िता को पता चलते ही अपने परिजन को साथ में थाने में शिकायत दर्ज कराई। 6 फरवरी को सेलू के थानेदार रवींद्र गायकवाड ने आरोपी प्रशांत खैरे को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक फुकट कर रही है। सिंदी के पुलिस निरीक्षक चकाटे छुट्टी पर होने से कार्यभार गायकवाड संभाल रहे हंै।

Created On :   8 Feb 2022 2:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story